ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

गणतंत्र दिवस पर गिरिराज ने Twitter पर दिया राष्ट्र के नाम संदेश, 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ किया बड़ा एलान

PATNA: बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए राष्ट्र के नाम संदेश प्रसारित किया है। जिसमें उन्होनें इशारों में 'टुकड़े-टु

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA: बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए राष्ट्र के नाम संदेश प्रसारित किया है। जिसमें उन्होनें इशारों में  'टुकड़े-टुकड़े गैंग' को देश से बाहर निकाल करने की अपील लोगों से की।गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के खिलाफ साजिश करने वाले लोगों  का सामाजिक बहिष्कार करें।


गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर कुछ इस अंदाज में लिखा है कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्र के नाम मेरा संदेश । संकल्प ले कि ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करेंगे जो देश के खिलाफ साजिश करते हैं। इसके बाद उन्होनें एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि आज गणतंत्र दिवस के मौके पर देश वासियो को देश के खिलाफ साजिश करने वालों के खिलाफ संकल्प लेना चाहिए। उन्होनें कहा  कि जो टुकड़े-टुकड़ गैंग है, जो पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। जो देश को कमजोर करना चाहते हैं। जो शाहीनबाग का दृश्य दिखाना चाहते हैं। आसाम को देश से अलग करना चाहते हैं। उन्होनें कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग का राजनीतिक और सामाजिक रुप से बहिष्कार करें।


अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हमेशा टुकड़े-टुकड़े गैंग के बहाने विपक्ष पर निशाना साधते रहे हैं। सीएए-एनआरसी के देश भर में हो रहे विरोध के बीच  उन्होनें पहले भी कहा था कि भारत में जो काम मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया, वह काम राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग कर रहे हैं।गिरिराज ने कहा था कि 'कांग्रेस ने जो पाप किया है, भाजपा सरकार उसे धोने का काम कर रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी देश में भ्रम फैला कर डर का वातावरण बना रहे हैं। यह सब कांग्रेस के दोगली नीति का ही परिणाम है। 



टैग्स