ब्रेकिंग
कोसी-अंग क्षेत्र को बड़ी सौगात: 40 साल से लंबित बिहपुर-बिहारीगंज रेल परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरीमशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; संगीत जगत में शोक की लहरदर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देशकोसी-अंग क्षेत्र को बड़ी सौगात: 40 साल से लंबित बिहपुर-बिहारीगंज रेल परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरीमशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; संगीत जगत में शोक की लहरदर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश

गांधी सेतु के उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने से तेजस्वी नाराज, बोले..उनके प्रयास से ही बना पुल का दूसरा लेन

PATNA: महात्मा गांधी सेतु के दूसरे लेन का उद्घाटन आज हो गया है। केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग परिवहण मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन

गांधी सेतु के उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने से तेजस्वी नाराज, बोले..उनके प्रयास से ही बना पुल का दूसरा लेन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: महात्मा गांधी सेतु के दूसरे लेन का उद्घाटन आज हो गया है। केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग परिवहण मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका  उद्घाटन किया। 1742 करोड़ रुपये की लागत से गांधी सेतु की जर्जर स्ट्रक्चर को तोड़ा गया और दूसरी लेन बनाया गया। दूसरी लेन का मंगलवार को उद्घाटन तो हो गया लेकिन अब इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गयी है। 


राजद नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गांधी सेतु पुल के दूसरी लेन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर सरकार पर हमला बोला है। दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को इस उद्घाटन कार्यक्रम में बुलाया ही नहीं गया। जिसे लेकर तेजस्वी ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा कि "जिसने उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री रहते 18 महीने के अल्प कार्यकाल में 5 बार @nitin_gadkari जी से मिल गांधी सेतु के जीर्णोद्धार के लिए वास्तविक लड़ाई लड़ी उसे डबल इंजन सरकार की संकीर्ण सोच व राजनीति ने स्थानीय विधायक के नाते भी उद्घाटन कार्यक्रम में बुलाना जरूरी नहीं समझा। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को गांधी सेतु के उद्घाटन कार्यक्रम में बुलाए नहीं जाने से राजद ने भी सवाल उठाए है। राजेडी ने कहा कि तेजस्वी यादव का नाम उद्घाटन कार्यक्रम के विज्ञापन से भी हटा दिया गया। राजद का कहना है कि जब बिहार के मंत्रियों के नाम उसमें थे तब स्थानीय विधायक और नेता प्रतिपक्ष का नाम क्यों नहीं दिया गया। राजद का यह भी कहना है कि 9 अप्रैल 2016 को नितिन गडकरी से मिलकर तेजस्वी यादव ने जर्जर हुए गांधी सेतु को तोड़कर फिर से बनाने का अनुरोध किया था। 


22 जून 2016 को महात्मा गांधी सेतु के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 1742 करोड़ की योजना स्वीकृत की थी तब रविशंकर प्रसाद ने नितीन गडकरी से मिलकर इसका विरोध किया था लेकिन तेजस्वी यादव को दिए आश्वासन पर गडकरी कायम रहे और तेजस्वी के सरकार में रहते ही पुर्ननिर्माण कार्य फिर से शुरू हुआ।