ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर, 1.45 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्टवायरल वीडियो केस में अनंत सिंह को राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकारबिहार में तीन साल की मासूम की हत्या से सनसनी, भूसे से मिला सड़ा-गला शवNEET UG परीक्षा में बड़ा बदलाव: अगले साल से CBT मोड में होगा एग्जाम, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एलानNEET पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगेनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर, 1.45 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्टवायरल वीडियो केस में अनंत सिंह को राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकारबिहार में तीन साल की मासूम की हत्या से सनसनी, भूसे से मिला सड़ा-गला शवNEET UG परीक्षा में बड़ा बदलाव: अगले साल से CBT मोड में होगा एग्जाम, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एलानNEET पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे

डुमरी उपचुनाव परिणाम: 15 हजार से अधिक वोटों से बेबी देवी ने हासिल की जीत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे

RANCHI : झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सामने आ गया है।सुबह आठ बजे के बाद से ही डुमरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी थी। सुबह पहले ही राउंड से झारखंड मुक्ति

डुमरी उपचुनाव परिणाम: 15 हजार से अधिक वोटों से बेबी देवी ने हासिल की जीत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सामने आ गया है।सुबह आठ बजे के बाद से ही डुमरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी थी। सुबह पहले ही राउंड से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बेबी देवी और आजसू के प्रत्याशी यशोदा देवी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला। लेकिन, आखिरकार डुमरी का ताज बेबी देवी के सिर सजा। यहां  कुल 24 राउंड की मतगणना में छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हुआ। हालांकि, यहां मुख्य मुकाबला बेबी देवी और यशोदा देवी के बीच ही था। 


दरअसल, डुमरी उपचुनाव के परिणाम सामने है बेबी देवी ने लगभग 13000 हजार वोट से जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर जगरनाथ महतो की पत्नी झामुमो की टिकट पर चुनाव लड़ी है। आजसू की यशोदा देवी समेत पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। करीब दो दशक तक इस विधासनभा सीट पर जगरनाथ महतो का वर्चस्व रहा है।


मालूम हो कि, इससे पहले यहां से साल 2019 के चुनाव में भाजपा के प्रदीप साहू को 36,013 वोट मिले थे। यशोदा देवी के वोट में प्रदीप साहू के वोट को जोड़ दिया जाय तो यह आंकड़ा 72,853 होता है जबकि दिवंगत जगरनाथ महतो को 71,128 वोट मिले थे। इस सीट पर जगरनाथ महतो की पत्नी ने जीत हासिल करके यह साबित कर दिया कि अब भी इस सीट पर स्व : जगरनाथ महतो का असर है।


आपको बताते चलें कि, बेबी देवी झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी है। जगरनाथ महतो के मंत्री बनने से पहले वह कभी राजनीति में सक्रिय नहीं रही।  उनका जन्म धनबाद के गोमो में हुआ वह टुंडी विधानसभा क्षेत्र स्थित जीतपुर गांव के एक किसान परिवार से आती हैं। उनकी शिक्षा दीक्षा की बात करें तो उन्होंने आठवीं तक की पढ़ाई की है। उनके दो भाई और एक बहन है। ये सीट दिवंगत जगरनाथ महतो के निधन के बाद खाली हुई थी। इस वजह से दोबारा चुनाव कराना पड़ा। झामुमो ने जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी पर भरोसा जताया जबकि आजसू ने पूर्व नेता दमोदर महतो की पत्नी यशोदा देवी को टिकट दिया।

संबंधित खबरें