ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

फूलन देवी का शहादत दिवस मनाएगी VIP, पटना में कल तीन राज्यों के कार्यकर्ताओं का महाजुटान, कार्यक्रम के बाद यात्रा पर निकलेंगे मुकेश सहनी

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) मंगलवार को भव्य तरीके से वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस मनाएगी। इस मौके पर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख

फूलन देवी का शहादत दिवस मनाएगी VIP, पटना में कल तीन राज्यों के कार्यकर्ताओं का महाजुटान, कार्यक्रम के बाद यात्रा पर निकलेंगे मुकेश सहनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) मंगलवार को भव्य तरीके से वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस मनाएगी। इस मौके पर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी कल ही अपनी 100 दिवसीय निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर निकलेंगे। इसके लिए एक विशेष वाहन तैयार करवाया गया है।


पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि इस कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए बिहार के सभी जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश और झारखंड के भी कार्यकर्ता भी पटना पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम में पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।


इस कार्यक्रम के बाद सहनी अपनी 100 दिवसीय निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर निकलेंगे। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के लिए विशेष वाहन तैयार करवाया गया, यात्रा के दौरान पार्टी प्रमुख इसी वाहन पर सवार रहेंगे। देव ज्योति ने बताया कि यह यात्रा चार नवंबर तक चलेगी। इस यात्रा की शुरुआत पटना से होगी जबकि 26 जुलाई को यह यात्रा मोकामा और 27 जुलाई को पाली में होगी। 29 जुलाई को यह यात्रा वैशाली और 30 जुलाई को मुजफ्फरपुर में रहेगी। 


उन्होंने कहा कि छुट्टी के दिन यानी किसी पर्व त्योहार के दौरान यात्रा स्थगित रहेगी। 10 अगस्त को यह यात्रा जौनपुर, 11 अगस्त को सुल्तानपुर और 13 अगस्त को बलिया में रहेगी। वीआईपी नेता ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रतिदिन दो जनसभा और पांच से छह नुक्कड़ सभाओं को पूर्व मंत्री मुकेश सहनी संबोधित करेंगे।


फूलन देवी का शहादत दिवस मनाएगी VIP, पटना में कल तीन राज्यों के कार्यकर्ताओं का महाजुटान, कार्यक्रम के बाद यात्रा पर निकलेंगे मुकेश सहनी

टैग्स