ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

फाइव स्टार होटल में वर्कशॉप कल्चर पर भड़के मंत्री जीवेश मिश्रा, बोले.. एयर कंडीशन हॉल में बैठकर चर्चा से गरीबी नहीं जाएगी

PATNA : एक्शन एड एसोसिएशन की ओर से समतामूलक समज के निर्माण में सरकार के विकासात्मक नीति और कार्यक्रम की भूमिका पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन पटना के फाइव स्टार होटल में सोमवार

फाइव स्टार होटल में वर्कशॉप कल्चर पर भड़के मंत्री जीवेश मिश्रा, बोले.. एयर कंडीशन हॉल में बैठकर चर्चा से गरीबी नहीं जाएगी
Anamika
2 मिनट

PATNA : एक्शन एड एसोसिएशन की ओर से समतामूलक समज के निर्माण में सरकार के विकासात्मक नीति और कार्यक्रम की भूमिका पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन पटना के फाइव स्टार होटल में सोमवार को किया गया.

 इस कार्यक्रम  में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार  फाइव स्टार होटल में वर्कशॉप कल्चर पर भड़क गए. मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि एयर कंडीशन हॉल में बैठकर गरीबी की चर्चा नहीं की जा सकती है. 

मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि बात गरीबी की करते हैं और मीटिंग फाइव स्टार होटल में करते हैं. माफी चाहते हैं हम थोड़ा कटू बोलने वाले लोग है पर मुझे दुख हो रहा है कि हम बात गरीबी की कर रहे हैं और मीटिंग यहां कर रहे हैं. आपको मीटिंग किसी चौक-चौराहे और गरीब बस्ती में रखना चाहिए था. उनको भी सुनाना चाहिए था कि आप उनके हित में क्या-क्या काम करेंगे. 

आप समतामूलक समाज की बात करेंगे तो आपका स्टैंड, आपका दिखावा, आपका पहनावा, आपका रखरखाव सब उसी तरह से होना चाहिए. क्षमा चाहता हूं मैं इस बारे में नहीं बात करना चाहता था पर आज इसे देखकर करना पड़ा.