ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

फायर सेफ्टी को लेकर राज्य सरकार गंभीर, अग्निशमन सेवा जल-जीवन-हरियाली से लिंक होगी

PATNA : राज्य में फायर सेफ्टी को लेकर नीतीश सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार अग्निशमन सेवा नियमावली 2020 के प्रारूप पर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : राज्य में फायर सेफ्टी को लेकर नीतीश सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार अग्निशमन सेवा नियमावली 2020 के प्रारूप पर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, अग्निशमन एवं होमगार्ड के निदेशक आरके मिश्रा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्यास जी समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे। 

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए सीएम नीतीश ने फायर सेफ्टी के लिए अग्निशमन सेवा को हमेशा तत्पर रहने को कहा। अग्निशमन सेवा के लिए पानी की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई आग से बचाव के लिए जल जीवन हरियाली अभियान को लिंक करने पर भी मुख्यमंत्री ने जोर दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र के तालाब पोखर और अन्य जल स्रोतों के माध्यम से अग्निशमन के लिए पानी की व्यवस्था पर फोकस करने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है।

बैठक में सीएम ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में ही ग्राउंड वाटर का प्रयोग करना चाहिए। आपदा प्रबंधन के साथ-साथ प्रर्यावरण संतुलन भी जरूरी है। इसे ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक पहलू पर काम करना चाहिए। बैठक में सरकारी हॉस्पिटल में अग्नि सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों से संबंधित बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई एक वीडियो फिल्म भी प्रदर्शित की गई। साथ ही 2019 में हुई अग्निकांडों की हर का ब्यौरा की भी जानकारी अधिकारियों ने सीएम को दी।