ब्रेकिंग
दिनदहाड़े पिस्टल लहराकर की फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कुख्यात ‘गछिया’ को दबोचाबिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचाबिहार में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमपटना की सफाई अब प्राइवेट कंपनी के हवाले, 555 करोड़ में चार साल का ठेका; 75 वार्डों में बदलेगी कचरा उठाव की व्यवस्थामुख्यमंत्री के गृह जिला में गजब खेल! थाना से गायब हो गया गिट्टी लदा जब्त 18 चक्का ट्रक, SP ने गठित की जांच टीमदिनदहाड़े पिस्टल लहराकर की फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कुख्यात ‘गछिया’ को दबोचाबिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचाबिहार में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमपटना की सफाई अब प्राइवेट कंपनी के हवाले, 555 करोड़ में चार साल का ठेका; 75 वार्डों में बदलेगी कचरा उठाव की व्यवस्थामुख्यमंत्री के गृह जिला में गजब खेल! थाना से गायब हो गया गिट्टी लदा जब्त 18 चक्का ट्रक, SP ने गठित की जांच टीम

इस्तीफा नहीं देंगे सहनी, नीतीश पर छोड़ा फैसला, फर्स्ट बिहार की खबर पर एक बार फिर से मुहर

PATNA : अपने विधायकों के पाला बदलने के बावजूद मुकेश सहनी मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे. फर्स्ट बिहार की खबर पर एक बार फिर से मुहर लगी है. कल वीआईपी विधायकों के पाला बदल के बाद फर्स्ट बिहार ने मुक

इस्तीफा नहीं देंगे सहनी, नीतीश पर छोड़ा फैसला, फर्स्ट बिहार की खबर पर एक बार फिर से मुहर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : अपने विधायकों के पाला बदलने के बावजूद मुकेश सहनी मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे. फर्स्ट बिहार की खबर पर एक बार फिर से मुहर लगी है. कल वीआईपी विधायकों के पाला बदल के बाद फर्स्ट बिहार ने मुकेश सहनी से बात की थी. उन्होंने इस बात के संकेत दिए थे कि वह इस्तीफा नहीं देने वाले हैं. आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुकेश सहनी ने दो टूक कह दिया कि वह इस्तीफा नहीं देंगे, फैसला नितीश कुमार के हाथ में है. मुकेश सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार का विशेषाधिकार है कि वह किसे कैबिनेट में रखते हैं और किसे नहीं.


इसके साथ ही मुकेश सहनी ने गेंद अब नीतीश कुमार के पाले में डाल दी है. सनी ने कह दिया है कि वह मंत्री पद पर रहते हुए अपने समाज और पिछड़ों का भला करते रहे हैं. वह इस सिलसिले को खत्म नहीं करना चाहते विधायक के हैं या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुख्यमंत्री ने मुझे अपने कैबिनेट में रखा और अब आगे का फैसला भी उन्हें ही करना है.


बीजेपी के ऊपर निशाना साधते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि अगर बीजेपी के नेता मुझ से इस्तीफे की उम्मीद कर रहे हैं. उन्हें यह बात शोभा नहीं देती जो पार्टी दूसरे नंबर की पार्टी थी और किसी दूसरे दल के विधायकों को तोड़कर विधानसभा में नंबर वन बन जाए उससे नैतिकता की बात बेमानी है.

टैग्स