ब्रेकिंग
Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर

Bihar Politics : एलान से पहले ही सुधाकर सिंह ने रामगढ़ सीट पर घोषित कर दिया कैंडिडेट, जानिए किसे मिला RJD का टिकट

PATNA : बिहार में चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव मतदान होना है। बिहार के तरारी, रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया

Bihar Politics : एलान से पहले ही सुधाकर सिंह ने रामगढ़ सीट पर घोषित कर दिया कैंडिडेट, जानिए किसे मिला RJD का टिकट
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : बिहार में चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव मतदान होना है। बिहार के तरारी, रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया भी शुरु हो गई है। 25 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया की आखिरी तिथि है। ऐसे में सभी पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब राजद के तरफ से सुधाकर सिंह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने रामगढ़ सीट के कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया है। उसके साथ ही बाकी के भी कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। 


दरअसल, बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा होना अभी बाकी है। राजद सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर किसी उम्मीदवार को फाइनल नहीं किया है। हालांकि रामगढ़ से महागठबंधन प्रत्याशी कौन होगा इसका ऐलान हो चुका है। यहीं नहीं वो प्रत्याशी नामांकन कब कर रहे हैं इसका भी प्रचार हो रहा है। 


जानकारी के अनुसार रामगढ़ से विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से जगदानंद के छोटे बेटे और सुधाकार सिंह के भाई अजीत कुमार सिंह नामांकन करने जा रहे हैं। लोकसभा सांसद  सुधाकर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसका ऐलान किया है। सुधाकर सिंह ने पोस्ट कर अजीत कुमार के नामांकन कार्यक्रम में सभी लोगों से शामिल होने का आग्रह किया है। 


साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने इंडिया महागठबंधन के तमाम बड़े नेताओं की तस्वीर लगा रखी है। साथ ही एक तरफ तेजस्वी यादव और सुधाकर सिंह की तस्वीर लगी है। एक ओर अजीत कुमार सिंह की हाथ जोड़े हुए तस्वीर लगी है और लिखा है नामांकन कार्यक्रम महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह। 21 अक्टूबर समय 11 बजे। साथ ही कार्यक्रम स्थल मोहनियां का जगजीवन स्टेडियम बनाया गया है।


सुधाकर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को साझा किया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि, "कल दिनांक- 21.10.2024 को रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह का नामांकन होने जा रहा हैं, नामांकन के बाद मोहनिया स्थित जगजीवन स्टेडियम में नामांकन सभा का आयोजन किया गया हैं, आप सभी साथियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनावें…"। ज्ञात हो कि फिलहाल राजद की ओर से बिहार के किसी भी सीट के किसी भी उम्मीदवार के नामों की घोषणा नहीं की गई है। 


बता दें कि आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह ने नीतीश कुमार की पार्टी छोड़कर आरजेडी की सदस्यता ली है। अजीत सिंह ने लालू प्रसाद के जन्मदिन पर आरजेडी का लालटेन उठाया है। तब से ही चर्चा थी कि सुधाकर सिंह की खाली सीट(रामगढ़) पर वो चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। राजद की सदस्यता लेने के बाद अजीत सिंह ने कहा कि मैं अपने मूल पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में वापस लौट गया हूं।