ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

एक तरफ चल रही थी CBI की रेड, दूसरी तरफ तेजप्रताप करवा रहे थे मालिश

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती के 17 ठिकानों पर आज सीबीआई ने छापेमारी की। पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंची सीबीआई टीम ने

एक तरफ चल रही थी CBI की रेड, दूसरी तरफ तेजप्रताप करवा रहे थे मालिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती के 17 ठिकानों पर आज सीबीआई ने छापेमारी की। पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंची सीबीआई टीम ने छापेमारी की। 


इस दौरान राबड़ी आवास में तेजप्रताप भी मौजूद थे। एक तरफ सीबीआई की रेड चल रही थी तो दूसरी ओर लालू के बड़े लाल तेजप्रताप मालिश करवा रहे थे। तेजप्रताप के मालिश कराते एक वीडियो सामने आया है।  


सीबीआई के सवालों से थक चुके लालू के लाल राबड़ी आवास में कुर्सी पर मसाज कराने लगे। टेंशन दूर करने के लिए तेजप्रताप ने सीबीआई की टीम के सामने ही कुर्सी लगवायी और मालिश कराने लगे। तेजप्रताप के मालिश कराने का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे वायरल कर दिया। 


दानापुर के महुआबाग में भी सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। आरआरबी में गड़बड़ी को लेकर रेलवे कर्मचारी के घर पर छापेमारी की गयी। महुआबाग में छापेमारी खत्म हो गयी है। नौकरी दिलाने के नाम पर लालू यादव से जोड़कर इस मामले को देखा जा रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों ने संबंध में कुछ भी नहीं बताया। सीबीआई के हाथ कुछ ना कुछ लगा है लेकिन स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि क्या हाथ लगा है। बता दें कि आरआरबी भर्ती घोटाले में सीबीआई ने एक साथ लालू के कई ठिकानों पर छापेमारी की। पटना, दिल्ली, गोपालगंज और भोपाल में छापेमारी हुई।