ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

एक IAS ऐसा भी: पटना में फुटपाथ पर हजामत बनाते दिखे अपर मुख्य सचिव

PATNA: बिहार में ऐसे भी आईएएस अधिकारी हैं जो कभी पटना में रिक्शा से घूमते हैं तो कभी चौराहे पर गोलगप्पा खाते नजर आते हैं। इतना ही नहीं ये अधिकारी सब्जी खरीदने भी खुद जाते हैं

एक IAS ऐसा भी: पटना में फुटपाथ पर हजामत बनाते दिखे अपर मुख्य सचिव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में ऐसे भी आईएएस अधिकारी हैं जो कभी पटना में रिक्शा से घूमते हैं तो कभी चौराहे पर गोलगप्पा खाते नजर आते हैं। इतना ही नहीं ये अधिकारी सब्जी खरीदने भी खुद जाते हैं और जमीन पर बैठकर सब्जी वाले से मोलभाव भी करते नजर आते हैं। 


हम बात कर रहे हैं अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ की। जो इस बार पटना में सड़क किनारे फुथपाथ पर लगे झोपड़ीनुमा सैलून में हजामत बनाते नजर आए। एस सिद्धार्थ का दो फोटो सामने आया है जिसमें वे ब्लैक टी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं और फुटपाथ पर लकड़ी की कुर्सी पर बैठकर बाल और दाढ़ी बनवाते दिख रहे हैं। 


किसी को जरा भी यकीन नहीं हुआ कि फुटपाथ पर लकड़ी की कुर्सी पर बैठकर हजामत बनाने वाला शख्स मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ हैं। किसी की नजर आईएएस अधिकारी पर गयी तो उसने पीछे से अपने मोबाइल से फोटो बना लिया और वही फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आईएएस अफसर की साधारण जीवन शैली को देख लोग भी हैरान रह गये।    


बता दें कि बिहार के सीनियर आईएएस ऑफिसर डॉक्टर एस सिद्धार्थ की चर्चा पूरे देश में है। ये अपनी पावर से ज्यादा अपनी सिपलिसिटी को लेकर जाने जाते हैं। वे जनता की समस्या पर हमेशा गौर करते हैं। असहाय लोगों की मदद करने और उनकी समस्या जानकर उसका जल्द से जल्द निपटारा करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अब उनका फुथपाथ पर हजामत बनाते फोटो सामने आया है जिसे लेकर वे  एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं ।

एक IAS ऐसा भी: पटना में फुटपाथ पर हजामत बनाते दिखे अपर मुख्य सचिव


टैग्स