ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

हेमंत का धीरज साहू कनेक्शन: ED ने कांग्रेस सांसद को भेजा समन, पूछताछ के लिए इस दिन बुलाया

RANCHI: झारखंड में कथित जमीन घोटाले में ईडी ने पिछले दिनों पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। हेमंत सोरेन से जुड़े मामले की जांच कर रही ईडी ने अब कांग्रेस के राज्यसभा स

हेमंत का धीरज साहू कनेक्शन: ED ने कांग्रेस सांसद को भेजा समन, पूछताछ के लिए इस दिन बुलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में कथित जमीन घोटाले में ईडी ने पिछले दिनों पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। हेमंत सोरेन से जुड़े मामले की जांच कर रही ईडी ने अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू को समन भेजकर पूछताछ के लिए रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया है।


दरअसल, झारखंड लैंड स्कैम मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। इसी मामले में ईडी की टीम ने बीते लंबी पूछताछ के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अरेस्ट कर लिया था। हेमंत की गिरफ्तारी से पहले ईडी की टीम ने उनके दिल्ली स्थित आवास में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से एक बीएमडब्लू कार को जब्त किया था।


ईडी को जानकारी मिली है कि हेमंत सोरेन के आवास से जो करोड़ों रुपए की बीएमडब्लू कार बरामद की गई थी वह वह कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू की मानेसर स्थित कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार गुरुग्राम की भगवान दास होल्डिंग्स लिमिटेड नाम की कंपनी के नाम पर है। ये कंपनी कारोबारी और कांग्रेस नेता धीरज साहू की है। 16 अक्टूबर 2023 को BMW कार खरीदी गई थी।


जांच के दौरान मिली इस जानकारी के बाद ईडी ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। ईडी ने धीरज साहू को पूछताछ के लिए 10 फरवरी को बुलाया है। जानकारी के मुताबिक, ईडी हेमंत सोरेन के साथ धीरज साहू के कथित संबंधों को लेकर पूछताछ करना चाहती है। बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने में आयकर विभाग की टीम ने धीरज साहू के ओडिशा स्थित कंपनी में छापेमारी की थी और 351.8 करोड़ रुपये कैश बरामद किए थे।