ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर CM नीतीश ने मजार पर की चादरपोशी, बिहार में अमन-चैन की मांगी दुआ

PATNA: पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ के पाक अवसर पर CM नीतीश ने बिहार वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सोमवार देर शाम

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर CM नीतीश ने मजार पर की चादरपोशी, बिहार में अमन-चैन की मांगी दुआ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ के पाक अवसर पर CM नीतीश ने बिहार वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सोमवार देर शाम फुलवारी शरीफ के खानकाह-ए-मुजिबिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मजार पर चादरपोशी की और बिहार में अमन चैन की दुआएं मांगी। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की तालीम पूरे मानव समाज की तरक्की और खुशनुदी के लिए थी। उनका पैगाम प्रेम, सहिष्णुता, शांति एवं विश्व बंधुत्व का था। पारस्परिक सौहार्द्र, आपसी प्रेम एवं सहिष्णुता के साथ ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाएं। फुलवारी शरीफ के खानकाह-ए-मुजिबिया में सीएम के साथ मंत्री विजय चौधरी, जमा खान और श्याम रजक भी मौजूद थे।


वही खानकाह के प्रबंधक मौलाना मिन्हाजुद्दीन कादरी और सभापति मो. आफताब आलम ने टोपी और गमछा भेट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। खानकाह के सज्जादा नशीं हजरत मौलाना सैयद शाह आयातुल्लाह कादरी से भी सीएम नीतीश ने मुलाकात की। फुलवारीशरीफ खानकाह मुजीबिया में उर्स के मुबारक मौके पर हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की तथा राज्य में अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगी।ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर CM नीतीश ने मजार पर की चादरपोशी, बिहार में अमन-चैन की मांगी दुआईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर CM नीतीश ने मजार पर की चादरपोशी, बिहार में अमन-चैन की मांगी दुआ

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर CM नीतीश ने मजार पर की चादरपोशी, बिहार में अमन-चैन की मांगी दुआ