ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

PATNA NEWS : दुर्गा पूजा पर 9 से 11 अक्टूबर तक कई रोड बंद, नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PATNA : पटना में दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर शहर की कई सड़कों पर वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। जबकि कई रूट पर बड़े वाहनों के लिए नो एंट्री रहेगा। इसको लेकर पटना ट्रैफिक पु

PATNA NEWS : दुर्गा पूजा पर 9 से 11 अक्टूबर तक कई रोड बंद, नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना में दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर शहर की कई सड़कों पर वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। जबकि कई रूट पर बड़े वाहनों के लिए नो एंट्री रहेगा। इसको लेकर पटना ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। यह आदेश 9 से 11 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा मेला के मद्देजनर प्रशासन ने पटना आने-जाने वालों और पूजा पंडाल घूमने वालों के लिए जारी किया है। 


इस एडवाइजरी में कहा गया है कि पटना में इस साल 389 बड़े पूजा पंडाल बनाए गए हैं जबकि छोटे पंडालों की संख्या हजार से भी ऊपर है। 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयकर गोलंबर से डाकबंगला चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। तीन दिनों तक दीदारगंज की ओर से भारी वाहन (बस और ट्रक) को भी पटना शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 


ट्रैफिक डीएसपी-2 अनिल कुमार ने बताया कि 9 से 11 अक्टूबर तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। विसर्जन के दौरान 12 अक्टूबर को भी कई जगहों पर मार्ग परिवर्तित रहेगा। डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर और कोतवाली के आसपास यातायात में  बदलाव किया गया है। नेहरू पथ से पटना जंक्शन, पुरानी न्यू बाईपास जाने वाले वाहनों को डाकबंगला नहीं जाने दिया जाएगा। 


इधर करबिगहिया जाने वाले वाहन आयकर गालंबर से वीरचंद पटेल पथ से आर ब्लॉक और जीपीओ के रास्ते जाएंगे। नेहरू पथ से डाक बंगला के रास्ते गांधी मैदान जाने वाले वाहन वोल्टॉस मोड़ से विद्यापति मार्ग और छज्जूबाग होते हुए जाएंगे। हनुमान मंदिर से मछुआ टोली जाने वाला रास्ता भी आम वाहनों के लिए बंद रहेगा। जबकि, सगुना इलाके में डुमरा चौकी व जगदेव पथ के नीचे से वाहन नहीं चलेंगे। डीएसपी ने लोगों से सड़क पर वाहन नहीं खड़ा करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि सड़क पर पार्क हुई गाड़ियों को यातायात पुलिस चालान के साथ जब्त कर लेगी। 


बताते चलें कि अशोक राजपथ पर पश्चिम दरवाजा से पूरब दरवाजा के बीच भी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। खजांची रोड पर भी यातायात परिवर्तित रहेगा। नाला रोड पर दिनकर गोलंबर से खजांची रोड पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि खजांची रोड पर दूसरी ओर से वाहन चलेंगे।