ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

डुमरी उपचुनाव: सीएम हेमंत के आवास पर हुई I.N.D.I.A की अहम बैठक, BJP के खिलाफ तय हुई रणनीति

RANCHI: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को वोटिंग होनी है। डुमरी उपचुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और जेएमएम उम्मीदवार के बीच होगा। जेएमएम ने दिवंगत जगरनाथ म

डुमरी उपचुनाव: सीएम हेमंत के आवास पर हुई I.N.D.I.A की अहम बैठक, BJP के खिलाफ तय हुई रणनीति
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को वोटिंग होनी है। डुमरी उपचुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और जेएमएम उम्मीदवार के बीच होगा। जेएमएम ने दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि बीजेपी की तरफ से अभी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है। उपचुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। उपचुनाव में बीजेपी के धूल चटाने के लिए शनिवार को रांची में I.N.D.I.A गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक हुई।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर डुमरी विधानसभा चुनाव को लेकर I.N.D.I.A एलाइंस का बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य तौर पर डुमरी में किस तरीके से चुनाव लड़ा जाए और जीत के लिए क्या रूपरेखा होनी चाहिए उसको लेकर गठबंधन के सभी नेताओं के बीच चर्चा हुई। बैठक के बाद सभी नेताओं ने कहा कि डुमरी उपचुनाव भारी मतो से जीतने जा रहे हैं। वहां की जनता विकास और न्याय की बात करने वाली हेमंत सोरेन की सरकार को अपना बहुमत देगी और बेबी देवी को अपना विधायक बनाएगी।


बता दें कि झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत जगन्नाथ महतो के निधन के बाद डुमरी विधानसभा सीट खाली हो गया है। चुनाव आयोग की तरफ से डुमरी विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान करने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां अपने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की रणनीति बनाने में जुट गई हैं। 5 सितंबर को डुमरी उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी जबकि 8 सितंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।