ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

डुमरी उपचुनाव: आजसू की यशोदा देवी होंगी NDA की साझा उम्मीदवार, 17 अगस्त को करेंगी नामांकन

RANCHI: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को वोटिंग होनी है। डुमरी उपचुनाव में मुख्य मुकाबला I.N.D.I.A और NDA के बीच होगा। दोनों गठबंधनों की तरफ से चुनाव

डुमरी उपचुनाव: आजसू की यशोदा देवी होंगी NDA की साझा उम्मीदवार, 17 अगस्त को करेंगी नामांकन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को वोटिंग होनी है। डुमरी उपचुनाव में मुख्य मुकाबला I.N.D.I.A और NDA के बीच होगा। दोनों गठबंधनों की तरफ से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। 


I.N.D.I.A गठबंधन ने JMM की तरफ से दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि NDA ने आजसू की यशोदा देवी को अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया है। आजसू नेता देवशरण भगत ने आज यशोदा देवी के नाम का एलान किया है।


यशोदा देवी 17 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बीजेपी कार्यालय में हुई एनडीए की बैठक में आजसू की यशोदा देवी के नाम पर मुहर लगी है। पिछले विधानसभा चुनाव में यशोदा देवी को 36,840 वोट मिले थे जबकि बीजेपी के उम्मीदवार प्रदीप कुमार साहू को 36,013 वोट मिले थे। इस बार आजसू और बीजेपी एनडीए गठबंधन में हैं और यशोदा देवी को अपना साझा उम्मीदवार बनाया है।


बता दें कि झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत जगन्नाथ महतो के निधन के बाद डुमरी विधानसभा सीट खाली हो गया है। चुनाव आयोग की तरफ से डुमरी विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान करने के बाद सभी पार्टियां अपने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की रणनीति बनाने में जुट गई हैं। 5 सितंबर को डुमरी उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी जबकि 8 सितंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।