ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

डोभाल के साथ आज जम्मू कश्मीर दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह : सुरक्षा स्थिति का लेंगे जायजा

DESK : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पिछले दिनों हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर रविवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे

डोभाल के साथ आज जम्मू कश्मीर दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह : सुरक्षा स्थिति का लेंगे जायजा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पिछले दिनों हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर रविवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे।


अमित शाह वहां सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेंगे और आतंकवाद निरोधी अभियानों को तेज करने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश देंगे। वह आगामी 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।


वहीं, रविवार को होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय और केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला समेत अन्य शीर्ष अधिकारी हिस्सा लेंगे।


देश के गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमले सहित कई अन्य आतंकवादी घटनाओं के बाद पीएम मोदी और अमित शाह ने आतंकवाद निरोधी अभियान तेज करने का निर्देश दिए थे। उच्चस्तरीय बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी शामिल होंगे।