ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे ललन सिंह, बोले..2024 में देश भाजपा मुक्त होगा

RANCHI: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह दो दिवसीय दौरे पर रांची में है। रांची में ललन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए संगठन को मजबूत बनान

दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे ललन सिंह, बोले..2024 में देश भाजपा मुक्त होगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह दो दिवसीय दौरे पर रांची में है। रांची में ललन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में पार्टी कैसे मजबूत होगी इस विषय पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इमोशन से नहीं चलती कार्यकर्ताओं के सम्मान से चलती है।  


हालांकि स्थानीय के बारे में पूछे गए सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि उन्हें स्थानीयता की परिभाषा से संबंधित कोई जानकारी नहीं, जदयू के झारखंड प्रभारी से विस्तृत जानकारी लेंगें और जरूरत पड़ेगी तो सरकार से मामले को लेकर बात भी की जाएगी। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह साफ तौर पर कहा है कि 2024 में देश भाजपा मुक्त होगा। 


बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जिनकों आजादी से कोई मतलब नहीं वो आज आजादी का इतिहास बदल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि सभी सरकारी संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों बेचा जा रहा है। वहीं विपक्षी एकता पर कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार जब दिल्ली गए थे तो कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिले थे। 


विपक्षी एकता को लेकर एकजुट रहने की अपील की गई थी लेकिन कांग्रेस की तरफ से अभी भी कोई पहल नहीं की जा रही है। वही उपेंद्र कुशवाहा के बारे में उनका सीधे तौर पर कहना था कि वे अब पार्टी में नहीं है इसलिए उनके बारे बात करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि पार्टी के अंदर एक भी नेता इस पक्ष में नहीं था कि उपेंद्र कुशवाहा को वापस लाया जाए।

टैग्स