ब्रेकिंग
Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार में बुलडोजर की सरकार: दीपांकर भट्टाचार्य ने बोला हमला, कहा..नीतीश का सुशासन अब “बुलडोजर शासन”में बदल गया

दरभंगा में भाकपा-माले राज्य सम्मेलन के दौरान दीपांकर भट्टाचार्य ने केंद्र और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने NEET पेपर लीक को संगठित भ्रष्टाचार बताते हुए सरकार पर गरीबों और युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

बिहार न्यूज
दरभंगा में भाकपा-माले का सम्मेलन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा के लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में भाकपा (माले) के राज्य सम्मेलन के दौरान पार्टी के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता कर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुशासन अब “बुलडोजर शासन”में बदल गया है, जहां गरीबों को उजाड़ा जा रहा है और युवाओं की मांगों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।


दीपांकर भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि बिहार में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय दमनात्मक रवैया अपना रही है। उन्होंने NEET पेपर लीक मामले को संगठित भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण बताते हुए कहा कि इसमें बड़े लोगों की संलिप्तता रही है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


भाकपा (माले) नेता ने केंद्र सरकार की आर्थिक और नीतिगत फैसलों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन वास्तविकता में बाहरी निर्भरता लगातार बढ़ रही है। उनका आरोप था कि सरकार आम जनता के हित में नहीं, बल्कि कुछ खास लोगों और बड़े कॉरपोरेट समूहों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाकपा (माले) जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करेगी और गरीबों, युवाओं तथा मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाएगी।

टैग्स