ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

दिल्ली में CM अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट फिर से है तैयार, यहां पढ़े सभी छह मंत्रियों के बारे में पूरी जानकारी

DELHI : दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ तीसरी बार शपथ ली है।अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, कैलाश गहलोत, सतेंद्र जैन, गोपाल राय,

FirstBihar
Anurag Goel
4 मिनट

DELHI : दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ तीसरी बार शपथ ली है।अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, कैलाश गहलोत, सतेंद्र जैन, गोपाल राय, राजेन्द्र पाल गौतम, इमरान हुसैन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इस विधानसभा चुनाव में आप ने 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी को इस बार छह सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस एक बार फिर एक भी सीट नहीं जीत पाई। केजरीवाल कैबिनेट का हिस्सा बनने वाले  सभी वहीं पुराने चेहरे हैं जो पिछली बार भी मंत्री थे। आइए जानते है केजरीवाल सरकार के मंत्रियों के बारे में ...


मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर AAP का गठन किया था। 2013 में पटपड़गंज में पहली बार विधायक बने। 2015 में दूसरी बार पटपड़गंज से जीते, अरविंद केजरीवाल सरकार में डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी निभाई। इस बार भी वे सरकार में नंबर दो पर हैं। सिसोदिया पेशे से पत्रकार रह चुके हैं। मनीष सिसोदिया ने साल 2006 में केजरीवाल के साथ 'पब्लिक कॉज़ रिसर्च फाउंडेशन' बनाया था।  2011 में जनलोकपाल बिल आंदोलन में अहम भूमिका निभाई और इसके बाद 2012 में राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी। मनीष सिसोदिया साल 2016 में  100 सबसे प्रभावशाली भारतीय में भी शामिल हो चुके हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतरीन काम करने के लिए उन्हें 2019 में चैंपियन चेंज अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। 


सत्येंद्र जैन

केजरीवाल कैबिनेट में रहते हुए सत्येंद्र जैन ने मोहल्ला क्लीनिक बनाने में अहम भूमिका निभाई है।  सत्येंद्र उन खास लोगों में शुमार थे, जिन्होंने अन्ना आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। 2013 में शकूर बस्ती से चुनाव लड़े और मंत्री बने। 2015 में दोबारा चुनाव जीते और स्वास्थ्य समेत कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। हालांकि सत्येन्द्र जैन इस दौरान कई विवादों से भी घिरे रहें। सत्येन्द्र जैन यूपी के बागपत के रहने वाले हैं। 


गोपाल राय 

गोपाल राय की गिनती आप के संस्थापक सदस्यों में होती है। 2013 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर बाबरपुर से चुनाव लड़े लेकिन हार गए। इसके बाद 2014 में 'मैं भी आम आदमी' कैंपेनिंग की शुरुआत की। 2015 में दोबारा चुनाव लड़ा और बाबरपुर से जीत दर्ज की।  केजरीवाल कैबिनेट में वे परिवहन और श्रम मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे थे। यूपी के मउ में जन्में  गोपाल राय लखनऊ में छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं।


इमरान हुसैन 

दिल्ली में जन्मे इमरान हुसैन ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई की और 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर बल्लीमारान से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2015 में इमरान हुसैन ने केजरीवाल कैबिनेट में खाद्य आपूर्ति मंत्री का पद संभाला। इमरान हुसैन केजरीवाल के करीबियों में गिने जाते हैं।


राजेन्द्र पाल गौतम

राजेंद्र पाल गौतम  पेशे से वकील हैं और डीयू से कानून की पढ़ाई की है।  राजेंद्र AAP नेशनल एग़्जिक्यूटिव के सदस्य हैं। 2015 में सीमापुरी से चुनाव जीता था और केजरीवाल सरकार में मंत्री बने थे। राजेन्द्र पाल गौतम दिल्ली के ही निवासी हैं। 


कैलाश गहलोत 

दिल्ली के कैलाश गहलोत भी पेशे से वकील हैं। 2005-07 में हाइकोर्ट बार एशोसिएशन के सदस्य भी चुने जा चुके हैं। 2015 में नजफगढ़ से चुनाव जीते थे। केजरीवाल सरकार में कई अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं।