ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

दिल्ली की इस सीट पर होगा प्योर बिहारी मुकाबला, बिहार की दो बड़ी पार्टियां हैं आमने-सामने

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आठ फरवरी को वोटिंग होगी। देश भर की नजरें दिल्ली चुनाव की ओर टिक गयी हैं। खासकर बिहार के लोगों को दिल्ली चुनाव में इस बार कुछ ज्यादा ही दिलचस्

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आठ फरवरी को वोटिंग होगी। देश भर की नजरें दिल्ली चुनाव की ओर टिक गयी हैं। खासकर बिहार के लोगों को दिल्ली चुनाव में इस बार कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी नजर आ रही है। हो भी क्यों नहीं बिहार के प्रमुख राजनीतिक दल इस बार सीधे-सीधे एक दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। इसी साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के पहले लोगों को दिल्ली विधानसभा की बिहारी बहुल सीटों पर कुछ-कुछ इसका अश्क दिख रहा है। दिल्ली की दर्जन भर सीटें तो बिल्कुल बिहारी और पूर्वांचली वोटरों से भरी पड़ी है लेकिन इन सब के बीच एक सीट ऐसा है जो सीधे-सीधे बिहार के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।


दिल्ली की बुराड़ी सीट पर जेडीयू और आरजेडी उम्मीदवार सीधे-सीधे मुकाबले में एक दूसरे के खिलाफ खम ठोकते नजर आ रहे हैं। जेडीयू ने शैलेन्द्र कुमार को यहां से उम्मीदवार बनाया है तो वहीं आरजेडी प्रमोद त्यागी को यहां से उतारा है। मुकाबले में AAP ने संजीव झा पर दांव खेला है जिनका बिहार के मिथिलांचल से कनेक्शन कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है। अगर मुकाबले की बात करें तो यहां बीजेपी की सहयोगी जेडीयू और AAP उम्मीदवार के बीच ही सीधा मुकाबला माना जा रहा है लेकिन कांग्रेस की सहयोगी आरजेडी इसे जरुर त्रिकोणीय बना रही है।


चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत भी यहां झोंक दी थी। जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुराड़ी में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुंकार भरी थी। तो इधर  बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश के बाद अपनी पूरी ताकत यहां झोंक दी थी। बता दें कि दिल्ली में जेडीयू बुराड़ी और संगम बिहार विधानसभा सीटों पर गठबंधन के तहत उतरी है तो आरजेडी ने कांग्रेस से गठबंधन कर बुराड़ी, किराड़ी, उत्तम नगर और पालम से अपने उम्मीदवार उतारे हैं।


बात करें बुराड़ी विधानसभा की तो 2008 में परिसीमन के बाद यह विधानसभा सीट बनाई गई थी। परिसीमन के बाद हुए चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार हराकर चुनाव जीता था। 2013 के विधानसभा चुनाव में यहां से आप के संजीव झा ने चुनाव जीता था। उन्होंने संजीव झा ने बीजेपी के गोपाल झा को हराया था।2015 में हुए विधानसभा में भी आम आदमी पार्टी के संजीव झा ने चुनाव जीता था।


टैग्स