ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

Bihar Politics: मांझी की डिमांड पर आ गया BJP का जवाब, जानिए.. सीट शेयरिंग पर क्या बोले दिलीप जायसवाल

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में गर्माहट आने लगी है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के 20 सीट की डिमांड करने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दो टूक जवाब दे दिया है.

Bihar Politics
मांझी को बीजेपी का जवाब
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हम के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। जीतन राम मांझी की डिमांड पर बीजेपी की तरफ से जवाब आ गया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि सबकुछ पहले ही तय हो चुका है अब कुछ नहीं हो सकता है।


दरअसल, जीतन राम मांझी ने विधानसभा चुनाव से पहले 20 सीटों पर दावा ठोक दिया है। जीतन राम मांझी ने बुधवार को जहानाबाद में कहा था कि कार्यकर्ताओं की मांग है कि पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़े लेकिन अगर उन्हें 20 सीट भी मिल जाता है तो वह उतने पर संतोष कर लेंगे।


जीतन राम मांझी के इस बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का रिएक्शन सामने आया है। दिलीप जायसवाल ने कहा है कि गठबंधन में किसी तरह का कोई कंफ्यूजन नहीं है। सभी सीटों का बंटवारा भी हो गया है और फॉर्मूला भी तय हो चुका है, किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। 


उन्होंने कहा कि एनडीए घटक दल में इसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है, मीडिया में गलत खबरें चल रही हैं लेकिन एनडीए पूरी तरह से मजबूत है और सही समय आने पर सही फैसला सुनाया जाएगा।  बता दें कि 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए हर जिले में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इसी के तहत गुरुवार को पूर्वी चंपारण के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी