ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

IT Raid in Bihar: बिहार में राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, चार गाडियों से पहुंची IT की टीम

IT Raid in Bihar: सीतामढ़ी में प्रबल भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप मिश्रा के अंढ़ेरा स्थित आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई। टीम ने कई ठिकानों पर कार्रवाई की, पूछताछ और दस्तावेजों की जांच जारी है।

IT Raid in Bihar
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

IT Raid in Bihar: बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से आ रही है, जहां मंगलवार की सुबह एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। चार गाड़ियों से पहुंची आयकर विभाग की टीम कागजातों को खंगाल रही है। परसौनी थाना क्षेत्र स्थित अंढ़ेरा गांव में यह छापेमारी चल रही है।


दरअसल, सीतामढ़ी के परसौनी थाना क्षेत्र स्थित अंढ़ेरा गांव में मंगलवार सुबह आयकर विभाग की लगभग 20 सदस्यीय टीम ने प्रबल भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता दिलीप मिश्रा के आवास पर सुबह 6 बजे छापेमारी शुरू की। अधिकारी पांच अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर अचानक उनके घर पहुंचे, जिससे दिलीप मिश्रा और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया।


जैसे ही टीम ने डोरबेल बजाई, अधिकारी तुरंत घर के अंदर घुस गए और पूछताछ व दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। एक टीम अंढ़ेरा स्थित आवास पर जांच में जुटी है, जबकि दूसरी टीम दिलीप मिश्रा को साथ लेकर उनके संभावित अन्य ठिकानों की ओर रवाना हुई है। इन ठिकानों में बेलसंड के चंदौली में उनकी बेटी का घर और समस्तीपुर के रोसड़ा में उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट का ठिकाना शामिल हैं।


सूत्रों के अनुसार, टीम उनके बेटे और बेटी के दिल्ली स्थित आवासों पर भी छापेमारी करने की योजना में है। छापेमारी के दौरान घर के मुख्य गेट और परिसर के अंदर पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। अब तक की जानकारी के अनुसार, पिछले पांच घंटों से आयकर अधिकारी अधिवक्ता दिलीप मिश्रा से पूछताछ कर रहे हैं और वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता