ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

दीदी से हो गई दोस्ती ! बंगाल पहुंचते ही राहुल गांधी ने कर दिया बड़ा एलान, बढ़ जाएगी BJP की टेंशन

DESK : राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पश्चिम बंगाल प्रवेश कर चुकी है। राहुल की यह यात्रा आज सुबह असम से कूच बिहार पहुंची है। राहुल गांधी के कूच बिहार पहु

दीदी से हो गई दोस्ती ! बंगाल पहुंचते ही राहुल गांधी ने कर दिया बड़ा एलान, बढ़ जाएगी BJP की टेंशन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पश्चिम बंगाल प्रवेश कर चुकी है। राहुल की यह यात्रा आज सुबह असम से कूच बिहार पहुंची है। राहुल गांधी के कूच बिहार पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर चौधरी ने उनका स्वागत किया है। बंगाल के कूचबिहार में एंट्री करने पर राहुल गांधी ने कहा कि- मैं यहां आकर खुश हूं। हम यहां आपकी बात सुनने और आपके साथ खड़े होने आए हैं। 


वहीं, राहुल गांधी ने इंडिया के अंदर बंगाल में उलझी सीट बंटवारे को लेकर भी सबकुछ साफ़ कर दिया है। राहुल गांधी ने कहा है कि - बीजेपी-आरएसएस नफरत, हिंसा और अन्याय फैला रहे हैं।  इसलिए इंडिया गठबंधन पूरे देश में ‘अन्याय’ के खिलाफ लड़ेगा। हमलोग साथ है और साथ में भाजपा को सत्ता से दूर करेंगे। कांग्रेस सांसद ने ये भी कहा कि हमने यात्रा में ‘न्याय’ शब्द जोड़ा इसलिए जोड़ा है क्योंकि देश भर में अन्याय व्याप्त है। 


मालूम हो कि, राहुल गाँधी की न्याय यात्रा ऐसे समय में बंगाल पहुंची है जब बीते कल ममता बनर्जी ने कहा था कि वो बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी। टीएमसी सुप्रीमो ने बुधवार को अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जबकि, कांग्रेस और टीएमसी दोनों इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। लेकिन ममता ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका दे दिया। 


उधर, बंगाल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छह लोकसभा सीटों को कवर करेगी। बंगाल में कुल 523 किमी की यात्रा होगी।  यह यात्रा जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर, दार्जिलिंग, मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों से गुजरेगी। यह यात्रा बंगाल में कुल पांच दिनों तक चलेगी, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी छह जिलों और छह लोकसभा सीटों में जाएंगे।  गुरुवार को यह यात्रा कूच बिहार जिले के बक्शिरहाट में प्रवेश की है।  यात्रा 29 जनवरी को बिहार में एंट्री करेगी।  हालांकि, 31 जनवरी को यात्रा दोबारा मालदा से बंगाल में घुसेगी।