ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

दीदी ने बढ़ाई INDIA अलायन्स की टेंशन, अब UP समेत इन राज्यों में उतारेंगी उम्मीदवार

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार हुआ विपक्षी गठबंधन चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही खंड -खंड हो गया है। सबसे पहले नीतीश कुमार ने खुद को इस गठबंधन से अलग किया इसके बाद अब ममता

दीदी ने बढ़ाई INDIA अलायन्स की टेंशन, अब UP समेत इन राज्यों में उतारेंगी उम्मीदवार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार हुआ विपक्षी गठबंधन चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही खंड -खंड हो गया है। सबसे पहले नीतीश कुमार ने खुद को इस गठबंधन से अलग किया इसके बाद अब ममता बनर्जी ने भी किनारा कर लिया है। इससे साफ़ तौर पर कहा जा सकता है कि ममता ने विपक्षी गठबंधन INDIA को बड़ा झटका दे दिया। सबसे पहले तो उन्होंने बंगाल में सभी 42 सीटों पर TMC यानी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है। खास बात है कि अब पार्टी सुप्रीमो बनर्जी सिर्फ बंगाल ही नहीं, अन्य राज्यों में भी उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं।


दरअसल, ममता राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड पार्क में उन्होंने लिस्ट जारी की। इसके साथ ही कहा, 'हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के बाहर भी लड़ेगी। हम मेघालय और उत्तर प्रदेश में भी उम्मीदवार उतारेंगे।' खास बात है कि कांग्रेस के बंगाल अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के गढ़ माने जाने वाले ब्रह्मपुर से टीएमसी ने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को मैदान में उतारा है।


वहीं , कार्यक्रम के दौरान सीएम बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर भी हमले किए। उन्होंने केंद्र सरकार पर फंड्स नहीं देने, मणिपुर मुद्दे को लेकर आरोप लगाए। इसके साथ ही कहा कि CAA यानी नागरिकता संशोधन कानून बंगाल में लागू नहीं होने देंगी।  उन्होंने कहा, 'चुनाव से पहले वो कहते थे कि CAA लागू किया जाएगा, लेकिन CAA या NRC लागू नहीं होने देंगे।'


उधर, उम्मीदवारों की सूची में उन्होंने बशीरहाट क्षेत्र से सांसद रहीं अभिनेत्री नुसरत जहां का टिकट काट दिया और हाजी नुरूल इस्लाम को प्रत्याशी बनाया। यह सीट संदेशखाली में आती है। ताजा लिस्ट में टीएमसी ने पांच सांसदों के नाम काटे हैं। इनमें जहां के अलावा मिमी चक्रवर्ती और सांसद अर्जुन सिंह का भी नाम शामिल है। खास बात है कि सिंह पहले भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन बीते साल ही उन्होंने टीएमसी में वापसी की है।