ब्रेकिंग
आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहआरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजह

डुमरी उपचुनाव परिणाम : पहले चरण में यशोदा देवी ने बनाई बढ़त, आने लगे हैं रुझान

RANCHI : डुमरी उपचुनाव के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। इस सीट पर जगरनाथ महतो की पत्नी झामुमो की टिकट पर चुनाव लड़ी है। आजसू की यशोदा देवी समेत पां

डुमरी उपचुनाव परिणाम : पहले चरण में यशोदा देवी ने बनाई बढ़त, आने लगे हैं रुझान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : डुमरी उपचुनाव के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। इस सीट पर जगरनाथ महतो की पत्नी झामुमो की टिकट पर चुनाव लड़ी है। आजसू की यशोदा देवी समेत पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। करीब दो दशक तक इस विधासनभा सीट पर जगरनाथ महतो का वर्चस्व रहा है। 


मतगणना शुरू हो चुकी है। सबसे पहले बैलेट पेपर के मतों की गिनती पूरी हुई है। पहले चरण की मतगणना में यशोदा देवी ने बाजी मार ली है। यशोदा देवी को 4214 वोट मिले हैं जबकि 2859 वोट मिले हैं। साल 2019 के चुनाव में भाजपा के प्रदीप साहू को 36,013 वोट मिले थे। यशोदा देवी के वोट में प्रदीप साहू के वोट को जोड़ दिया जाय तो यह आंकड़ा 72,853 होता है जबकि दिवंगत जगरनाथ महतो को 71128 वोट मिले थे।


इस सीट पर पांच सितंबर को चुनाव हुआ था। आज का दिन डुमरी के लिए बेहद खास है क्योंकि आज डुमरी को नया विधायक मिल जायेगा। गिरिडीह के पचंबा बाजार समिति परिसर को मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतगणना 24 राउंड में की जाएगी। आज छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। मतगणना और कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। पांच सितंबर को यहां 64.84 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान के बाद सभी 373 बूथों का ईवीएम वज्रगृह में जमा किया गया था।


सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग की गयी। इसके बाद ईवीएम को वज्रगृह से लाया गया। मतगणना शुरू होने के एक घंटे के बाद से रूझान आने लगे। 24 राउंड में पूरी मतगणना होगी। प्रत्येक राउंड में 16 बूथों की काउंटिंग होगी। मतगणना हॉल में इसके लिए 16 टेबल बनाए गए हैं। एक टेबल ईटीपीबीएस के लिए उपलब्ध होगा। एक आरओ का टेबल होगा, जिस पर पोस्टल बैलेट की गिनती हुई है।


आपको बताते चलें कि, इस उपचुनाव में आज बेबी देवी की आईएनडीआईए समर्थित झामुमो प्रत्याशी,यशोदा देवी, एनडीए समर्थित आजसू पार्टी प्रत्याशी अब्दुल मोबिन रिजवी, एआईएमएआई,कमल प्रसाद साहू, निर्दलीय प्रत्याशी, नारायण गिरि, निर्दलीय प्रत्याशी,रोशन लाल तुरी, निर्दलीय प्रत्याशी के किस्मत का फैसला होगा।