ब्रेकिंग
Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!

धीरेंद्र शास्त्री के सपोर्ट में बोले अश्विनी चौबे ... बाबा बागेश्वर का विरोध करने वालों का बत्तीसी तोड़ देंगे ...

BHAGALPUR : बिहार में आगामी 13 मई को हिंदू धर्म गुरु के रूप में पहचान बना चुके बाबा बागेश्वर का आगमन होने वाला है। उनके आगमन को लेकर बिहार की सियासत काफी गर्म हो चुकी है

धीरेंद्र शास्त्री के सपोर्ट में बोले अश्विनी चौबे ... बाबा बागेश्वर का विरोध करने वालों का बत्तीसी तोड़ देंगे ...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में आगामी 13 मई को हिंदू धर्म गुरु के रूप में पहचान बना चुके बाबा बागेश्वर का आगमन होने वाला है।  उनके आगमन को लेकर बिहार की सियासत काफी गर्म हो चुकी है। राजद के तरफ से बाबा के आगमन का जोरदार विरोध किया जा रहा है। वहीं, भाजपा के तरफ से बाबा के समर्थन में बड़े दावे किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि, धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करने वाले का बत्तीसी तोड़ देंगे। उनका विरोधी आंधी की तरह उड़ जाएगा।


दरअसल, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम सफल होगा, मैं स्वयं वहां रहूंगा। देखते हैं किसकी मजाल है जो उन्हें रोक देगा। जो भी उनका विरोध करेगा उसका 32 दांत झड़ जाएंगे। अश्विनी चौबे ने शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री मूर्ख हैं, उन्हें शिक्षा से कोई लेना देना नहीं है। रामचरितमानस को गाली देने वाला मिट्टी में मिल जाएगा। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, बाबा बागेश्वर सनातन धर्म के बहुत बड़े संरक्षक हैं और जिसने बाल्यकाल से ही देश की दिशा और दशा को बदलने का संकल्प लिया, ऐसे संकल्पित व्यक्ति के सामने कोई नहीं टिक पाएगा। उन्होंने कहा कि जो कहते हैं उन्हें आने नहीं देंगे, उनके 32 दांत झड़ जाएंगे।


आपको बताते चलें कि, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र व बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव ने बाबा बागेश्वरधाम धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर विरोध जताया है। उन्होंने कहा था कि, डीएसएस हमारा संगठन है। हिंदु-मुस्लिम-सिख-ईसाई हम सब हैं भाई-भाई। हमारा ताकत भी देख लेंगे। बोलना तो बहुत आसान है, करना बहुत कठिन होता है। हमारी सेना पूरी तरह तैयार है, वो शायद भूल रहे हैं कि बिहार में सरकार किनकी है।