ब्रेकिंग
Bihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफनकुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’, बिहार में एनकाउंटर वाली राजनीति पर बोले खेसारी लाल यादवकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी, कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे; हिरासत में दो युवकBihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफनकुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’, बिहार में एनकाउंटर वाली राजनीति पर बोले खेसारी लाल यादवकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी, कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे; हिरासत में दो युवक

धीरज साहू को भाजपा सांसदों ने घेरा, कहा-जब-जब कांग्रेस सत्ता में आती है..पब्लिक की गाढ़ी कमाई को अपनी संपत्ति मान बैठती है

DESK: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की। तीन दिनों तक की गई छापेमारी में अब तक 290 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश ब

धीरज साहू को भाजपा सांसदों ने घेरा, कहा-जब-जब कांग्रेस सत्ता में आती है..पब्लिक की गाढ़ी कमाई को अपनी संपत्ति मान बैठती है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की। तीन दिनों तक की गई छापेमारी में अब तक 290 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद किये गये हैं। अलमारियों में रखे नोट को गिनने के लिए मंगवाई गयी काउंटिंग मशीनें भी कम पड़ गयी। इतना सारा कैश धीरज साहू के ओडिशा और झारखंड स्थित घरों से बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बरामद कैश का कोई हिसाब नहीं है। कांग्रेस सांसद के घर से इतना सारा कैश मिलने पर भाजपा नेता निशिकांत दुबे और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने धीरज साहू पर जमकर हमला बोला है।


भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा कि जो रेड पिछले 3 दिन से चल रही है उसमें 290 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी थी लेकिन 8 लॉकर अभी खुलना बाकी हैं और 10 कमरे भी खुलने बाकी हैं। ये संख्या अगर 500 करोड़ तक चली जाए तो आश्चर्य नहीं होगा। संपत्ति भी हजारों करोड़ की होगी। कांग्रेस ने पूरे देश के अर्थतंत्र को खोखला बना दिया है। ये पैसा एक आदमी का नहीं होगा। ये कांग्रेस का पैसा हो सकता है।


वही बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के पास जब्त भारी मात्रा में कैश को कांग्रेस का हिस्सा करार दिया है। सतीश चंद्र दुबे ने कहा है कि झारखंड सरकार ने जो अवैध कमाई की है उसमें कांग्रेस के हिस्से में जो पैसा मिला था वहीं पैसा सांसद के पास से बरामद हुआ है। कांग्रेस की सरकार लूटने का काम करती है।


सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि धीरज साहू तीसरी बार कांग्रेस के तरफ से राज्यसभा सांसद चुने गये है। 2018 में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा 34 करोड़ दिया था। आज उनके यहां 300 करोड़ लगभग बरामद किया गया है। 6-6 मशीन नोटों को गिनने में लगाया गया है। झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से जो सरकार चल रही इस सरकार में भ्रष्टाचार हुआ है। उसके हिस्से का रुपया राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां पकड़ाया है। झारखंड सरकार लूट मचाई हुई है। 


सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि जब-जब कांग्रेस सत्ता में आती है तो उसका इतिहास गवाह है कि पब्लिक की गाढ़ी कमाई को अपनी संपत्ति मान बैठती है। चाहे उसका पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों ना हो। पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल और सोनिया गांधी रहे हैं उनके ऊपर पर घोटाले का केस चल रहा है अभी वे बेल पर है। जब-जब कांग्रेस सत्ता में आती है पब्लिक की गाढी कमाई को अपनी संपत्ति मान बैठती है और भ्रष्टाचार में लिप्ट हो जाती है वही काम धीरज साहू ने किया है।