ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

मांझी भी हुए एक्टिवेट, नीतीश सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे

PATNA : बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी नीतीश सरकार को घेरा है. कुल 8 एजेंडों को लेकर जीतन राम मांझी धरना पर बैठ गए हैं. जीतन रा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी नीतीश सरकार को घेरा है. कुल 8 एजेंडों को लेकर जीतन राम मांझी धरना पर बैठ गए हैं. जीतन राम मांझी अपने पटना स्थित सरकारी आवास में नताओं के साथ धरना पर बैठे हैं. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया है. 

बता दें कि  हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से आज कुल 8 एजेंडों को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है.  कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर जीतन राम मांझी आज नीतीश सरकार को घेरने उतरे हैं,  लेकिन इनमें ज्यादातर मुद्दे वही है जिन पर सरकार पहले से काम कर रही है. 



हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से कुल 8 सूत्री मांग रखी गई है. जिनमें प्रवासियों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में बेहतर सुविधा मुहैया कराना, अच्छा भोजन मुहैया कराना, डिग्निटी किट दिया जाना, एक हाजर की आर्थिक मदद दिया जाना समेत अन्य मांग शामिल है. इन सभी मुद्दों पर सरकार पहले ही फैसला लेकर काम कर रही है. बावजूद इसके मांझी कुछ नए मुद्दों के साथ सरकार को घेरने की रणनीति नहीं बना पाए हैं. हालांकि बिहार में गिरती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने सरकार से जवाब जरूर मांगा है. अब देखना होगा कि पुराने मुद्दों के साथ धरने पर बैठे मांझी नीतीश सरकार को लेकर क्या कहते हैं.