ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

धारा 370 पर नहीं बदलेगा बीजेपी का स्टैण्ड, विरोधों के बीच JDU-BJP में कैसे बनेगी सहमति ?

SAMSTIPUR: जम्मू-कश्मीर में धारा-370 और 35-ए को लेकर NDA में जिच जोर पकड़ने लगा है. NDA के दो घटक दल बीजेपी जदयू धारा 370 और 35-ए पर अपने अपने दावों पर अड़िग है.जहां जदयू अध्यक्ष नीती

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SAMSTIPUR: जम्मू-कश्मीर में धारा-370 और 35-ए को लेकर NDA में जिच जोर पकड़ने लगा है. NDA के दो घटक दल बीजेपी जदयू धारा 370 और 35-ए पर अपने अपने दावों पर अड़िग है.जहां जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इन मुद्दों पर अपने पुराने स्टैंड पर कायम रहने की बात कही है, वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने साफ शब्दों में कहा की बीजेपी जम्मू कश्मीर में शांति व्यवस्था बहाल करने को लेकर कटिबद्ध है. और इसके लिए धारा 370 और 35-ए पर बीजेपी किसी प्रकार का समझौता नहीं करने वाली है. जिद से जिच और अब जंग की बारी ! दरअसल समस्तीपुर में निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन से जब पत्रकारों ने धारा 370 पर NDA में विरोधाभास होने को लेकर प्रश्न पूछा तो उन्होने NDA को पूरी तरह से एकजुट बताते हुए किसी प्रकार के मतभेद होने से इनकार कर दिया. साथ ही कहा की बिहार के विकास के लिए भाजपा और जदयू एक साथ हैं और भाजपा का गठबंधन जदयू के साथ लंबे काल तक चलेगा. दोनों दलों के बीच मतभेद की अफवाह विपक्षी दलों की एक सोची समझी साजिश है. जिसमें वो कभी कामयाब नहीं होंगे. 'बंगाल में बनेगी बीजेपी की सरकार' वहीं बंगाल में जारी हिंसा पर चिंता जाहिर करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार जाने वाली है और इस प्रकार की हिंसा उसी का संकेत है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनेगी. समस्तीपुर से रमेश की रिपोर्ट .
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

11

FirstBihar संवाददाता