ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

DGP के बयान पर भड़का बिहार पुलिस एसोसिएशन, हमाम में सभी नहीं हैं नंगे

PATNA: डीजीपी के बयान थाना के संरक्षण के बिना कोई भी एक बोतल शराब नहीं बेच सकता है. इस पर बिहार पुलिस एसोसिएशन भड़क गया है. अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि कुछ पुलिस कर्मी बिहार म

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: डीजीपी के बयान थाना के संरक्षण के बिना कोई भी एक बोतल शराब नहीं बेच सकता है. इस पर बिहार पुलिस एसोसिएशन भड़क गया है. अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि कुछ पुलिस कर्मी बिहार में शराब की ब्रिकी में शामिल हैं. दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन पूरे बिहार पुलिस पर सवाल उठाया जाना सही नहीं हैं. वह भी सार्वजनिक स्थान पर. 

बिना पुलिस संरक्षण में कोई भी शराब नहीं बेच सकता

औरंगाबाद 17 फरवरी को बिहार पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने माना था कि थाना के संरक्षण के बिना कोई भी एक बोतल शराब नहीं बेच सकता है. इसके साथ ही डीजीपी ने कहा कि जिस दिन थानेदार, चौकीदार और समाज के हर वर्ग के लोग जाग जाएंगे उसी दिन राज्य में शराब की तस्करी रुक जाएगी और सूबे में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू हो सकेगी.

डीजीपी ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा था कि जो भी शराब से संबंधित मामले में संलिप्त होंगे वे सीधे जेल भेजे जाएंगे, चाहे वो पुलिस वाला हो या आम आदमी. इसके साथ ही डीजीपी ने सभी सदस्यों को उनके कर्तव्य बताते हुए कहा कि आपके जिम्मे दो काम है. गांव-समाज को नशामुक्त बनाना और दूसरा गांव में ही छोटे-मोटे विवादों को सुलझाना. इसके साथ ही डीजीपी ने कहा कि समाज से मजहब, संप्रदाय, जात और पात का भेदभाव समाप्त होना चाहिए. नौजवान समाज में शांति और सद्भाव कायम करने में अपना योगदान दें.