ब्रेकिंग
Bihar News : अस्पताल में बेड के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज! बिहार में AI बताएगा किस अस्पताल में ICU-वॉर्ड खाली है या नहीं₹5.39 लाख बिजली बिल बकाया था, कनेक्शन कटा फिर बिजली चोरी का केस; पटना HC ने FIR की रद्दBihar weather : बिहार में मौसम ने बदला रंग! 5 जिलों में रेड अलर्ट, पटना समेत कई जगह आंधी-बारिश का खतराछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडBihar News : अस्पताल में बेड के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज! बिहार में AI बताएगा किस अस्पताल में ICU-वॉर्ड खाली है या नहीं₹5.39 लाख बिजली बिल बकाया था, कनेक्शन कटा फिर बिजली चोरी का केस; पटना HC ने FIR की रद्दBihar weather : बिहार में मौसम ने बदला रंग! 5 जिलों में रेड अलर्ट, पटना समेत कई जगह आंधी-बारिश का खतराछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंड

‘भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश रच रही कांग्रेस’ : देश में हिंदुओं की जनसंख्या घटने पर बोले गिरिराज

BEGUSARAI : प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद ने अपनी ताजा रिपोर्ट में खुलासा किया है कि पिछले 65 वर्षों में हिंदुओं की जनसंख्या में करीब 8 फीसदी की कमी आई है। जबकि दुनियाभर में

‘भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश रच रही कांग्रेस’ : देश में हिंदुओं की जनसंख्या घटने पर बोले गिरिराज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद ने अपनी ताजा रिपोर्ट में खुलासा किया है कि पिछले 65 वर्षों में हिंदुओं की जनसंख्या में करीब 8 फीसदी की कमी आई है। जबकि दुनियाभर में 43 फीसदी मुसलमानों की संख्या बढ़ गई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एक नया विवाद छिड़ गया है। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेवार बताया है।


केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वर्ष 1950 से लेकर 2015 तक इन 65 वर्षों में तकरीबन हिंदुओं की जनसंख्या में 8% से अधिक की गिरावट आई है, जो चिंता का विषय है। इसकी पूरी की पूरी जिम्मेवारी कांग्रेस की है। क्योंकि कांग्रेस ने रोहिंग्या सहित अन्य मुसलमानों को भारत में आश्रय दिया है। कांग्रेस ने उनके ऊपर कभी भी अंकुश लगाने की कोशिश नहीं की है। जिसके कारण धीरे-धीरे हिंदुओं की जनसंख्या घटती चली गई।


गिरिराज ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के द्वारा गजवा-ए-हिंद की तैयारी की जा रही है। भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की दिशा में काम किया जा रहे है। ये लोग सिर्फ वोट बैंक की राजनीतिक करते हैं। देश की संप्रभुता से इनका कोई सरोकार नहीं है। देश में मुस्लिम की आबादी लगातार बढ़ती जा रही, जो चिंता का विषय है। वहीं सैम पित्रोदा के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा जैसे लोग राजनीति का शिकार हो गए हैं और अमूमन देश को तोड़ने की भाषा का ही प्रयोग करते रहते हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता