ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

देश में राजनीति की परिभाषा बदली.. धर्म के नाम पर लोगों को उलझाया जा रहा: मुकेश सहनी

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने की अपील करते हुए कहा कि अगर सीएम, पीएम या कोई प्रतिनिधि आपका काम नहीं क

देश में राजनीति की परिभाषा बदली.. धर्म के नाम पर लोगों को उलझाया जा रहा: मुकेश सहनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने की अपील करते हुए कहा कि अगर सीएम, पीएम या कोई प्रतिनिधि आपका काम नहीं कर रहे तो वोट की ताकत से बदल दीजिए। 


पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी औरंगाबाद के दाऊदनगर स्थित अगनूर महमदपुर में महर्षि वेदव्यास जी के मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर के लिए भूमि पूजन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए चिंता प्रकट किया कि आज तक इस गांव में आने के लिए सड़क तक नहीं है। 


उन्होंने कहा कि यहां के लोग सड़क नहीं तो वोट नहीं की बात कर रहे, लेकिन यह सही नहीं। वोट देने के पहले लाख बार सोचिए। आज देश में राजनीति की परिभाषा बदल गई है, धर्म, जाति के नाम पर लोगों को उलझाया जा रहा। किसान के कल्याण के लिए उनके लिए एमएसपी बढ़ाने की बात नहीं होती। 


सहनी ने कहा कि जो काम सरकार को करना चाहिए वह काम नहीं हो रहा। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने और अधिकार के लिए संघर्ष करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ज्ञान था तभी महर्षि वेदव्यास जी वेदों की रचना कर सके। इस मौके पर मुकेस सहनी ने पार्टी की ओर से मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपए दान देने की भी घोषणा की।

टैग्स