ब्रेकिंग
मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'

‘BJP की चार सौ पार वाली फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप’ तेजस्वी का दावा- देश में बनने जा रही I.N.D.I.A की सरकार

PATNA: देश में दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार में दो चरणों में कुल 9 संसदीय सीटों पर मतदान हो चुके हैं। तीसरे चरण में ब

‘BJP की चार सौ पार वाली फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप’ तेजस्वी का दावा- देश में बनने जा रही I.N.D.I.A की सरकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: देश में दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार में दो चरणों में कुल 9 संसदीय सीटों पर मतदान हो चुके हैं। तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर 7 मई को वोटिंग होगी। दो चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है। तेजस्वी ने कहा है कि NDA की चार सौ पार वाली फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप हो चुकी है।


तेजस्वी ने कहा कि पहले के बाद दूसरे चरण का चुनाव खत्म हो चुका है और बीजेपी के लोग भारी डिप्रेशन में आ गए हैं। देश का युवा, बुजुर्ग, माताएं और बहनें सब लोग, हर जाति और वर्ग के लोग अब यही कह रहे हैं कि मोदी हैं तो बेरोजगारी खत्म होना मुश्किल है। मोदी है तो नौकरी मिलना मुश्किल है, महंगाई पर काबू पाना मुश्किल है। लोग इस सरकार से परेशान हो चुके हैं। 


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी बिहार आए और उन्होंने दो-दो सभाएं की लेकिन एक बार भी उन्होंने मुद्दे की बात नहीं की। बिहार में उनकी 10 साल की उपलब्धि क्या है, इसकी उन्होंने कोई चर्चा नहीं की और ना ही आने वाले पांच साल में बिहार के लिए उनका क्या विजन है, इसकी भी चर्चा नहीं की। बिहार के लोग तो प्रधानमंत्री से यही सुनना चाहते थे कि उन्होंने 10 साल में क्या किया?


तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी पहले ही 10 सालों में इतना झूठ बोल चुके हैं कि जनता अब उनके झूठ पर विश्वास करने वाली नहीं है। दूसरा चरण आते-आते इनका जो चार सौ पार का नारा था पीएम मोदी भूल गए। चार सौ का इनकी फिल्म पहले फेज में ही सुपर फ्लॉप हो चुकी है और दूसरे फेज में तो ये पर्दे पर चढ़ा ही नहीं। हम लोग और देश की जनता पूरी तरह से आस्वस्थ है कि देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।