ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

देश के इन 9 राज्यों में गठबंधन करेगी कांग्रेस, खरगे को कल I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग की रिपोर्ट सौंपेगी कमेटी

DELHI: कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस देश के 9 राज्यों में क्षेत्रीय दलों के साथ लोकसभा चुना

देश के इन 9 राज्यों में गठबंधन करेगी कांग्रेस, खरगे को कल I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग की रिपोर्ट सौंपेगी कमेटी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस देश के 9 राज्यों में क्षेत्रीय दलों के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन करेगी। कांग्रेस की गठबंधन कमेटी कल राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जिसके बाद कांग्रेस राज्यों में अपने सहयोगी दलों से सीट शेयरिंग को लेकर बात करेगी।


जिन राज्यों में कांग्रेस अपने सहयोगी दलों से गठबंधन कर सकती है, उसमें जम्मू कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु शामिल है। वहीं कांग्रेस दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है लेकिन पंजाब में आप से कांग्रेस का गठबंधन पर संशय की स्थिति है।


इसके अलावा आंध्र प्रदेश में वाईएस शर्मिला अपनी पार्टी YSRTP का कांग्रेस में विलय कर सकती हैं।इस सप्ताह के आखिरी में वाईएस शर्मिला दिल्ली आएंगी और यहीं विलय का आधिकारिक ऐलान होगा। कहा जा रहा है कि वाईएस शर्मिला को राज्यसभा, AICC महासचिव और आंध्र प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ऑफर दिया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।