ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

फजीहत के बाद विधानसभा में सुशील मोदी की सफाई-2020 में नीतीश ही होंगे NDA का चेहरा

PATNA: बिहार में जदयू और भाजपा के बीच चल रहे शह-मात के खेल से फजीहत के बाद आज सुशील मोदी ने सफाई दी है. आज सुशील मोदी ने एलान किया कि 2020 के चुनाव में नीतीश कुमार ही NDA का चेहरा हों

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA: बिहार में जदयू और भाजपा के बीच चल रहे शह-मात के खेल से फजीहत के बाद आज सुशील मोदी ने सफाई दी है. आज सुशील मोदी ने एलान किया कि 2020 के चुनाव में नीतीश कुमार ही NDA का चेहरा होंगे. यानि नीतीश ही NDA की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे. ये अलग बात है कि सुशील मोदी की राय से उनकी पार्टी का नेतृत्व कितना सहमत है इसकी खबर किसी को नहीं है. विधानसभा में सुशील मोदी का एलान दरअसल, लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही बिहार में जदयू और भाजपा के बीच गठबंधन के भविष्य पर अटकलों का बाजार गर्म है. दोनों पार्टियों के नेताओं की आपसी बयानबाजी ने इसे हवा दिया. सरकार से लेकर सड़क तक कलह साफ दिखने लगा. ऐसे में आज सुशील मोदी ने सफाई दी. बिहार विधानसभा में चर्चा के दौरान सुशील मोदी ने ये मुद्दा छेड़ा. उन्होंने कहा कि जदयू-भाजपा गठबंधन को लेकर अटकलें लगाने वाले गलत साबित होंगे. दोनों पार्टियों का गठबंधन अटूट है और 2020 के चुनाव में नीतीश कुमार ही NDA का चेहरा होंगे. मोदी ने राजद को बताया डूबती नाव सुशील मोदी ने कहा कि राजद-कांग्रेस डूबती नाव है. लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों का हाल लोग देख चुके हैं. ये ऐसी नाव है जिसमें छेद ही छेद है. ऐसी नाव पर कौन सवार होना चाहेगा. शायद सुशील मोदी नीतीश कुमार को समझा रहे थे कि डूबता नाव पर सवार होने की भूल न करें. क्या सुशील मोदी की राय से सहमत है बीजेपी नेतृत्व चर्चा यही है कि सुशील मोदी बीजेपी में इन दिनों अलग थलग पड़े हैं. केंद्रीय नेतृत्व उन्हें ज्यादा तवज्जों नहीं दे रहा है. केंद्रीय मंत्रिमंडल हो या पार्टी का संगठन सारे जगहों पर सुशील मोदी के धुर विरोधियों को रही जगह मिली है. ऐसे में सुशील मोदी के एलान से बीजेपी का नेतृत्व कहां तक सहमत है ये कहना मुश्किल है.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें