ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

डिप्टी सीएम नहीं हैं सुशील मोदी लेकिन समय से पहले किसी कार्यक्रम में पहुंचने की आदत नहीं बदली

PATNA : बिहार बीजेपी के सीनियर लीडर सुशील कुमार मोदी अब बिहार के उपमुख्यमंत्री नहीं हैं। सुशील मोदी जब डिप्टी सीएम हुआ करते थे तब किसी भी कार्यक्रम में वह समय से पहले पहुंच जाते थे

डिप्टी सीएम नहीं हैं सुशील मोदी लेकिन समय से पहले किसी कार्यक्रम में पहुंचने की आदत नहीं बदली
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार बीजेपी के सीनियर लीडर सुशील कुमार मोदी अब बिहार के उपमुख्यमंत्री नहीं हैं। सुशील मोदी जब डिप्टी सीएम हुआ करते थे तब किसी भी कार्यक्रम में वह समय से पहले पहुंच जाते थे। राइट टाइम रहना उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा है। सुशील मोदी की इस आदत से कई बार आयोजक भी परेशान हो जाते थे। 

सुशील कुमार मोदी अब डिप्टी सीएम नहीं हैं लेकिन उनकी समय से किसी कार्यक्रम में पहुंच जाने की उनकी आदत जस की तस है। आज विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह था। सुशील मोदी भी परिषद के सदस्य हैं लिहाजा उन्हें भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला। कार्यक्रम 12.30 बजे तय था लेकिन सुशील मोदी परिषद सभागार में तकरीबन 20 मिनट पहले ही पहुंच गए। सभागार में जब सुशील मोदी पहुंचे तो कोई बड़ा चेहरा मौजूद नहीं था। 

पूर्व डिप्टी सीएम अपने लिए आगे की कतार में रिजर्व कुर्सी पर जा बैठे। आसपास की कुर्सियां तब खाली थीं। इस दौरान कई लोग उनके पास जाकर अभिवादन करते दिखे। अकेले बैठे सुशील मोदी के पास कई ऐसे लोग भी पहुंचे जिन्होंने उनके साथ अपनी सेल्फी ली। भले ही सुशील मोदी मंच पर नहीं बैठे बावजूद इसके शपथ ग्रहण समारोह में ज्यादातर लोगों की नजर उन्हीं पर टिकी रहीं।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता