ब्रेकिंग
Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦बिहार: 5.15 लाख रुपये में बिका एक लड्डू, जानिए कौन हैं मोहन भाई जिन्होंने लगाई सबसे ऊंची बोली✦BIHAR NEWS : दूध पीने वालों को महंगाई का बड़ा झटका! मदर डेयरी ने 4 रुपये तक बढ़ाए दाम, 12 नवंबर से जानिए फुल क्रीम और टोंड मिल्क का नया रेट...✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦बिहार: 5.15 लाख रुपये में बिका एक लड्डू, जानिए कौन हैं मोहन भाई जिन्होंने लगाई सबसे ऊंची बोली✦BIHAR NEWS : दूध पीने वालों को महंगाई का बड़ा झटका! मदर डेयरी ने 4 रुपये तक बढ़ाए दाम, 12 नवंबर से जानिए फुल क्रीम और टोंड मिल्क का नया रेट...

देवघर के बाद पटना पहुंचे प्रधानमंत्री, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

PATNA: देवघर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंचे हैं। वायुसेना के विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया। इस दौरान सी

देवघर के बाद पटना पहुंचे प्रधानमंत्री, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: देवघर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंचे हैं। वायुसेना के विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया। इस दौरान सीएम नीतीश के साथ राज्यपाल फागू चौहान, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे। पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे बिहार विधानसभा भवन जाएंगे। जहां बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समापन समारोह में वे शामिल होंगे। 


इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण करेंगे। शताब्दी स्मृति उद्यान का नामकरण करेंगे और कल्पतरु का पौधा भी लगाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री विधानसभा संग्रहालय और अतिथिशाला का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 


पीएम मोदी विधानसभा द्वारा प्रकाशित स्मारिका का भी लोकार्पण करेंगे। स्मारिका में शताब्दी समारोह के सभी चरणों का विवरण होगा। प्रधानमंत्री विधानसभा में स्थापित होने वाले नये संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे। इस संग्रहालय में विभिन्न गैलरी होगी जो बिहार में लोकतंत्र के उद्भव व विकास से संबंधित होगी।

टैग्स