ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

दिल्ली शराब नीति केस: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई

DELHI: दिल्ली शराब नीति केस में कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट से एक बार फिर झटका लगा है। मामले की सुनवाई कर रही राउज एवेन्यू

दिल्ली शराब नीति केस: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: दिल्ली शराब नीति केस में कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट से एक बार फिर झटका लगा है। मामले की सुनवाई कर रही राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया क न्यायिक हिरासत को 8 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। 


दरअसल, दिल्ली शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने पिछले साल सात फरवरी को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद से ही वे जेल में बंद हैं। इसी मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया था।


सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने ईडी को 8 मई तक का समय दिया है। ईडी आगामी 8 मई को दोपहर 12 बजे तक अपना जवाब दाखिल कर सकती है। पिछले साल 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी। ईडी के बाद सीबीआई ने भी मनीष सिसोदिया को अरेस्ट किया था और जब से वे तिहाड़ जेल में बंद हैं।


सीबीआई द्वारा जांच किए जा रहे केस में कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को सात मई तक बढ़ा दिया है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत यातिका पर सुनवाई पूरी कर अपना फैसला 30 अप्रैल तक के लिए सुरक्षित रखा था। उन्होंने ईडी और सीबीआई दोनों द्वारा जांच किए जा रहे मामले में बेल मांगी है।