ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दिल्ली शराब घोटाले की जांच पूरी, CBI ने केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दायर की

DELHI: ईडी के बाद अब सीबीआई ने भी दिल्ली शराब घोटाले की जांच पूरी कर ली है। सीबीआई ने सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दायर

दिल्ली शराब घोटाले की जांच पूरी, CBI ने केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दायर की
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: ईडी के बाद अब सीबीआई ने भी दिल्ली शराब घोटाले की जांच पूरी कर ली है। सीबीआई ने सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी। इसी मामले मे ईडी पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसी मामले में अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।


दरअसल, दिल्ली शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने सबसे पहले इसी साल 21 मार्च के पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के मामले में अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी और जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया था।


सुप्रीम कोर्ट से ईडी के मामले में बेल मिलने के बाद 26 जून को सीबीआई ने सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके कारण जेल से उनकी रिहाई नहीं हो सकी थी। अब दोनों ही मामलों में केजरीवाल के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसपर जल्द ही सुनवाई होने की संभावना है।