ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

दिल्ली से बड़ी खबर: अमित शाह के आवास पर चल रही बैठक खत्म, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा: सम्राट चौधरी

DELHI: दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी नेताओं के साथ चल रही बैठक खत्म हो गयी है। बैठक के बाद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी

दिल्ली से बड़ी खबर: अमित शाह के आवास पर चल रही बैठक खत्म, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा: सम्राट चौधरी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी नेताओं के साथ चल रही बैठक खत्म हो गयी है। बैठक के बाद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक में चर्चा हुई। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने किसी भी अटकलों को खारिज कर दिया है। विजय सिन्हा ने भी कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर ही चर्चा हुई है और किसी मुद्दे पर बात नहीं हुई है।   


बता दें कि बिहार में चल रही सियासी हलचल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आनन-फानन में दिल्ली स्थित अपने आवास पर भाजपा की अहम बैठक बुलाई थी। जिसमें बिहार के बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, क्षेत्रीय नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन के महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, सम्राट चौधरी, रेणु देवी, सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद सहित सहित बिहार बीजेपी के कई नेता शामिल हुए थे। 


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस बैठक में मौजूद थे। लेकिन इस बैठक में किस मुद्दे पर बातचीत हुई यह क्लीयर नहीं हो पाया है। हालांकि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने यह बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा हुई है।  


इससे पहले सभी नेता बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के घर पर गये थे। जहां सभी बीजेपी नेताओं के साथ बैठक हुई। विनोद तावडे के आवास पर हुई बैठक के बाद तमाम बीजेपी नेता अमित शाह के आवास के लिए रवाना हुए थे। जहां अमित शाह और जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक हुई।


बता दें कि बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच जेपी नड्डा ने अपने केरल दौरे को रद्द कर दिया। उन्हें 27 जनवरी को केरल जाना था लेकिन अचानक उन्हें केरल दौरे को रद्द करना पड़ गया। वही बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने भी मुंबई दौरे को रद्द कर दिया। वे समस्तीपुर में थे तब पटना बुलाया गया। वही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी से फोन पर बात की।  

टैग्स