ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

दिल्ली की नई कैबिनेट की तस्वीर साफ़, 21 सितंबर को आतिशी के साथ ये 5 मंत्री लेंगे शपथ

DESK : दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी 21 सितंबर को शपथ लेंगी। इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह कौन-कौन से विधायक हैं जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा? ऐसे में अब उनके स

दिल्ली की नई कैबिनेट की तस्वीर साफ़, 21 सितंबर को आतिशी के साथ ये 5 मंत्री लेंगे शपथ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी 21 सितंबर को शपथ लेंगी। इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह कौन-कौन से विधायक हैं जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा? ऐसे में अब उनके साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों के भी नाम सामने आए हैं। यह नाम आप के 5 विधायकों का है। इसमें कुछ युवक चेहरे भी शामिल है। 


दरअसल, दिल्ली के नई सरकार की तस्वीर साफ हो गई है। यहां आतिशी मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ लेंगी और उनके साथ पांच मंत्री शपथ लेंगे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आतिशी के साथ गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा  मुकेश अहलावत भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। 


जानकारी हो कि मुकेश ने 2020 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर सुल्तानपुर माजरा से पहली बार दिल्ली चुनाव लड़ा था। उन्होंने 48,042 वोटों से यह चुनाव जीत लिया था। मुकेश अहलावत के रूप में कैबिनेट में एक दलित चेहरे को जगह दी जा सकती है। इसके जरिए पार्टी दलित समाज में भी अपनी पैठ मजबूत करना चाहती है। 


मालूम हो कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा और आतिशी द्वारा नई सरकार बनाने का दावा पेश करने का पत्र राष्ट्रपति को भेज दिया है। आतिशी ने आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नया नेता चुने जाने के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद  उपराज्यपाल ने नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव दिया है। शपथ ग्रहण उपराज्यपाल सचिवालय में होगा। हालांकि, आम आदमी पार्टी इसके लिए किसी और जगह का प्रस्ताव रखती है तो आयोजन वहां भी कराया जा सकता है।