ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत

DELHI: देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। मनी लॉन्ड्र

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिली है। एक लाख के मुचलके पर कोर्ट से जमानत मिली है। 


बता दें कि कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया था। तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल ने जमानत के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की थी। गुरुवार को कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। 


इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिनों की अंतरिम जमानत उन्हें दी थी। जमानत अवधि खत्म होने के बाद उन्होंने 2 जून को सरेंडर किया था। जिसके बाद उन्हें फिर तिहाड़ जेल में भेजा गया। जेल से उन्होंने जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और आज उन्हें एक लाख रुपये के मुचलके पर कोर्ट से जमानत मिली। 20 दिन तिहाड़ जेल में रहने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दे दी। ऐसे में अब अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।