ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

दिल्ली जाने से पहले जेल में बंद हेमंत से मिलने पहुंचे चंपाई, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

RANCHI : सातवें और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री

दिल्ली जाने से पहले जेल में बंद हेमंत से मिलने पहुंचे चंपाई, इन मुद्दों पर हुई बातचीत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : सातवें और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। चंपाई सोरेन शुक्रवार (31 मई) को झारखंड के पूर्व सीएम से मिलने के लिए पहुंचे। जहां दोनों के बीच आगामी चरण की वोटिंग समेत और भी कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। 


जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव के बाद की परिस्थितियों पर चर्चा के लिए चंपाई सोरेन ने हेमंत सोरेन से जेल में मुलाकात की। लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बीच शनिवार (1 जून) को दिल्ली में I.N.D.IA. की बैठक बुलाई गई है और इस  बैठक में भाग लेने के लिए चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी दिल्ली जाएंगी। लिहाजा, इस बैठक में झारखंड का स्टैंड क्या होगा इसको लेकर भी बातचीत हुई है। 


मालूम हो कि, गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को झारखंड में सबसे ज्यादा 7 सीटें मिलीं। झामुमो ने 5 सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, तो राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा (माले) (लिबरेशन) के एक-एक उम्मीदवर चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड की 14 सीटों पर 4 चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। 3 चरणों में 11 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। यहां दुमका, राजमहल और गोड्डा लोकसभा सीट पर 1 जून को अंतिम चरण में मतदान होना है। 


उधर, विपक्ष के  नेता दावा कर रहे हैं कि इस बार केंद्र में उसकी ही सरकार बनने जा रही है। गठबंधन के नेता यह भी दावा कर रहे हैं कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर उसके उम्मीदवार जीत रहे हैं। इस गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अलावा कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामदल शामिल हैं।