ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली केजरीवाल को राहत, अब 3 अप्रैल को सुनवाई

DELHI: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं मिली। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 2 अप्रैल तक जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली केजरीवाल को राहत, अब 3 अप्रैल को सुनवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं मिली। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 2 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का समय ईडी को दिया गया है। ईडी का जवाब मिलने के बाद हाई कोर्ट मामले पर सुनवाई करेगी। इस मामले पर अगली सुनवाई अब 3 अप्रैल होगी। 


गौरतलब है दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर ईडी की टीम 21 मार्च को आई थी। दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद 28 मार्च तक दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की हिरासत में भेज दिया। 


जिसके बाद अपनी गिरफ्तारी और रिमांड आदेश को केजरीवाल ने हाई कोर्ट में चुनौती दी और रिहाई की मांग की। गिरफ्तारी और कस्टडी को चुनौती देने वाली याचिका पर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट ने ईडी से 2 अप्रैल तक जवाब मांगा। ईडी की ओर से जवाब मिलने के बाद अगले दिन 3 अप्रैल को इस मामले पर सुनवाई होगी।  

टैग्स