ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

दिल्ली दौरे के बाद JDU में नया जोश, पार्टी ऑफिस के बाहर लगे ‘देश का पीएम कैसा हो..नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद जेडीयू कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। दिल्ली में विपक्ष के नेताओं से नीतीश की मुलाकात और साकारात्मक बातचीत ने कार्

दिल्ली दौरे के बाद JDU में नया जोश, पार्टी ऑफिस के बाहर लगे ‘देश का पीएम कैसा हो..नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद जेडीयू कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। दिल्ली में विपक्ष के नेताओं से नीतीश की मुलाकात और साकारात्मक बातचीत ने कार्यकर्ताओं में नई जान फूंक दी है। जेडीयू कार्यकर्ता अब हर हाल में नीतीश को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। शुक्रवार को नीतीश जब जेडीयू दफ्तर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने गुलाब के फूलों से उनका स्वागत किया और देश का पीएम कैसा हो.. नीतीश कुमार जैसा हो, के नारे लगाए।


दरअसल, तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद गुरुवार की देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना लौट आए। शुक्रवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर जेडीयू कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शामिल होने के लिए जैसे ही मुख्यमंत्री जेडीयू दफ्तर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने उनके ऊपर गुलाब के फूलों की बरसात कर दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरी गर्मजोशी के साथ नारा लगाया कि “देश का पीएम कैसा हो..नीतीश कुमार जैसा हो”।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर विपक्षी एकता की मुहिम को तेज कर दिया है। तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान नीतीश ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, भाकपा महासचिव डी राजा, सीताराम येचुरी से मुलाकात की और 2024 में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए सभी से एकजुट होने को कहा। पटना पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में उनकी विपक्ष के नेताओं से सकारात्मक बातचीत हुई है और जल्द ही सबकुछ साफ हो जाएगा। 

टैग्स