ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

दिल्ली AIIMS ने जारी किया लालकृष्ण आडवाणी का हेल्थ अपडेट, जानिए.. अब कैसी है तबीयत

DELHI: भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम आडवाणी की पल-पल

दिल्ली AIIMS ने जारी किया लालकृष्ण आडवाणी का हेल्थ अपडेट, जानिए.. अब कैसी है तबीयत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम आडवाणी की पल-पल की स्थित पर नजर बनाए हुए है। दिल्ली AIIMS ने आडवाणी का हेल्थ बुलेटिन जारी कर ताजा हालात की जानकारी दी है।


दरअसल, बुधवार की देर रात लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई थी। देरा रात उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। आडवाणी को एम्स के प्राइवेट वार्ड रूम में डॉक्टर अमलेश सेठ की देखरेख में भर्ती कराया गया है। यूरिन में इनफेक्शन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने की बात कही जा रही है।


एम्स ने बताया है कि लालकृष्ण आडवाणी की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा एम्स के डॉक्टरों से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।


जेपी नड्डा ने एम्स के डायरेक्टर एम श्रीनिवास से फोन पर बात की है। इस दौरान उन्होंने आडवाणी के बेटे जयंत और बेटी प्रतिभा से भी फोन पर बात की है। बता दें कि इसी साल लालकृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया है।