ब्रेकिंग
Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦बिहार: 5.15 लाख रुपये में बिका एक लड्डू, जानिए कौन हैं मोहन भाई जिन्होंने लगाई सबसे ऊंची बोली✦BIHAR NEWS : दूध पीने वालों को महंगाई का बड़ा झटका! मदर डेयरी ने 4 रुपये तक बढ़ाए दाम, 12 नवंबर से जानिए फुल क्रीम और टोंड मिल्क का नया रेट...✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦बिहार: 5.15 लाख रुपये में बिका एक लड्डू, जानिए कौन हैं मोहन भाई जिन्होंने लगाई सबसे ऊंची बोली✦BIHAR NEWS : दूध पीने वालों को महंगाई का बड़ा झटका! मदर डेयरी ने 4 रुपये तक बढ़ाए दाम, 12 नवंबर से जानिए फुल क्रीम और टोंड मिल्क का नया रेट...

दिल्ली AIIMS में लालू के लिए गीता पाठ करवाना चाहते थे तेज, भोला यादव ने रोका इसलिए भड़के

DELHI : आरजेडी सुप्रीमो और अपने पिता लालू यादव की खराब तबीयत के बीच तेज प्रताप यादव उनके बेहद भरोसेमंद भोला यादव पर भड़के हुए हैं। भोला यादव को लालू यादव का हनुमान कहा जाता है

दिल्ली AIIMS में लालू के लिए गीता पाठ करवाना चाहते थे तेज, भोला यादव ने रोका इसलिए भड़के
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI : आरजेडी सुप्रीमो और अपने पिता लालू यादव की खराब तबीयत के बीच तेज प्रताप यादव उनके बेहद भरोसेमंद भोला यादव पर भड़के हुए हैं। भोला यादव को लालू यादव का हनुमान कहा जाता है। दिल्ली एम्स में भोला यादव लगातार लालू यादव की तीमारदारी में लगे हुए हैं लेकिन इसके बावजूद तेजप्रताप हैं कि भोला यादव पर ही अपना सारा गुस्सा निकाल रहे हैं। तेजप्रताप ने ट्वीट करते हुए भोला यादव का नाम लिए बगैर उन पर हमला बोला था लेकिन अब उन्होंने सारा कंफ्यूजन दूर करते हुए यह बता दिया है कि दरअसल भोला यादव पर वह क्यों नाराज हैं।


तेज प्रताप यादव की मानें तो वह अपने पिता लालू यादव की तबीयत ठीक करने के लिए दिल्ली एम्स में श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करना चाहते थे। तेज प्रताप का मकसद था कि पाठ होने से लालू यादव की तबीयत ठीक हो जाएगी लेकिन उनका आरोप है कि भोला यादव ने उन्हें भगवत गीता का पाठ करने और लालू यादव को सुनने से रोक दिया। तेज प्रताप ने कहा है कि इस अज्ञानी को यह नहीं पता कि महापाप की कीमत क्या होती है। श्रीमद भगवत गीता का पाठ रोकना किसी महापाप से कम नहीं है।


इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने श्रीमद भगवत गीता पढ़ने के फायदे भी गिना दिए हैं। तेज प्रताप ने कुल 10 बिंदुओं की चर्चा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि भगवत गीता पढ़ने के फायदे हैं। तेज प्रताप के मुताबिक गीता का नियमित पाठ करने से मन शांत रहता है। सारे नकारात्मक प्रभाव खत्म हो जाते हैं सोचने और समझने की शक्ति बढ़ जाती है और सभी तरह की बुराइयों से खुद-ब-खुद दूरी बन जाती है। फिर प्रताप ने आगे बताया है कि भगवत गीता पढ़ने से हमारे अंदर का भ्रम दूर हो जाता है सारा भय भी खत्म हो जाता है और हम निर्भय बन जाते हैं। इतना ही नहीं ज्ञान की सीमा को खत्म करके भगवत गीता हमारे दिमाग के ढक्कन को खोल देती है। गीता हमें बताती है कि मानव जीवन की तरह महत्वपूर्ण है नियमित पाठ करने वाला व्यक्ति हमेशा प्रसन्न और भयमुक्त रहता है और जो भगवद्गीता का नियमित पाठ करता है वह 1 दिन महापुरुष बन जाता है।



टैग्स