ब्रेकिंग
Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!✦भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता: रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित चंदन सिंह साथी समेत दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!✦भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता: रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित चंदन सिंह साथी समेत दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पहले पार्टी से निकाला, अब दरौंदा के विधायक व्यास सिंह पर डोरे डाल रही है बीजेपी

PATNA: जिस व्यास सिंह को बेकार मान भाजपा ने 10 दिन पहले पार्टी से निकाल दिया था उनकी अब दरौंदा से जीत के बाद बीजेपी में इज्जत बढ़ गई है. अब भाजपा उनपर डोरे डाल रही है. पार्टी में उ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: जिस व्यास सिंह को बेकार मान भाजपा ने 10 दिन पहले पार्टी से निकाल दिया था उनकी अब दरौंदा से जीत के बाद बीजेपी में इज्जत बढ़ गई है. अब भाजपा उनपर डोरे डाल रही है. पार्टी में उनको शामिल कराने के लिए भाजपा के बड़े नेता बेकरार हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि व्यास जी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे. वह मिलने के लिए आए थे तो जाहिर सी बात है कि उनसे हमलोग मिले हैं और मिलते रहेंगे. जनता का जो फैसला है वह सभी को मनना चाहिए. चाहे पक्ष या विपक्ष हो, जो कमियां रही है उसको दूर किया जाएगा.

हो गए थे बागी

दरौंदा उप विधानसभा चुनाव में कर्णजीत सिंह उर्फ व्‍यास सिंह बागी हो गए थे. जदयू प्रत्याशी अजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर गए थे. पहले तो भाजपा ने उनको समझाने की कोशिश, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए. सीवान में सभा को संबोधित करते हुए सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार के सामने ही उनपर कार्रवाई करने की बात की थी. जिसके बाद उनपर कार्रवाई हुई. लेकिन वह चुनावी मैदान में डटे रहे और जदयू के बाहुबली उम्मीदवार अजय सिंह को हरा दिया. इस हार की खुशी इतनी थी कि जदयू के विधायक और भाजपा के सीवान से पूर्व सांसद ओमप्रकाश सिंह यादव भी इनके साथ नजर आए और जीत का जश्न मनाया.


टैग्स