ब्रेकिंग
Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!✦भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता: रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित चंदन सिंह साथी समेत दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!✦भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता: रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित चंदन सिंह साथी समेत दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार

भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता: रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित चंदन सिंह साथी समेत दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Bihar Crime News: भोजपुर के चर्चित रामकुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपित चंदन सिंह और उसके साथी अभिषेक यादव को पश्चिम बंगाल के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।

Bihar Crime News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर के आरा में सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी एवं क्षत्रिय कल्याण संगठन के अध्यक्ष रामकुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की विशेष टीम ने हत्याकांड के मुख्य आरोपित चंदन सिंह और उसके साथी अभिषेक यादव को पश्चिम बंगाल के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। भोजपुर के एसपी अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में गठित टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की।



गिरफ्तार मुख्य आरोपित चंदन सिंह भोजपुर जिले के टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का उद्देश्य हत्याकांड की साजिश, वारदात में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाना है।



इस मामले में पुलिस इससे पहले आरोपित मनोज सिंह उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, हत्याकांड के बाद से ही पुलिस की विशेष टीम अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी थी।



बता दें कि सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की 15 अक्टूबर की सुबह आरा के कनकपुरी मोहल्ले में हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। मुख्य आरोपित चंदन सिंह और उसके साथी अभिषेक यादव की गिरफ्तारी को इस मामले की जांच में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। अब पुलिस दोनों से पूछताछ के आधार पर हत्याकांड की पूरी साजिश और अन्य संभावित संलिप्त लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता