ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

दारोगा अभ्यर्थियों के समर्थन में RJD का विधानसभा में प्रदर्शन, परीक्षा की CBI जांच की मांग

PATNA : दारोगा अभ्यर्थियों के समर्थन में आरजेडी के विधायकों ने विधानसभा में जमकर प्रदर्शन किया है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले आरजेडी विधायक सदन के बाहर हाथों में बैनर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : दारोगा अभ्यर्थियों के समर्थन में आरजेडी के विधायकों ने विधानसभा में जमकर प्रदर्शन किया है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले आरजेडी विधायक सदन के बाहर हाथों में बैनर पोस्टर लेकर दारोगा अभ्यर्थियों के समर्थन में उतर आए हैं. आरजेडी ने दारोगा बहाली की प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. 

हाथों में बैनर पोस्टर लिए आरजेडी के विधायकों ने नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. आरजेडी का आरोप है कि बिहार में युवाओं के कैरियर के साथ मजाक किया जा रहा है. दारोगा बहाली की परीक्षा में जमकर धांधली हुई है और प्रशन पत्र लीक होने के बावजूद सरकार जिद पर अड़ी है कि मामले की जांच नहीं कराई जाएगी.

आरजेडी ने बिहार में युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा है. आरजेडी विधायकों का कहना है कि विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन के अंदर भी इस मामले को उनकी तरफ से उठाया जाएगा.